विश्व
OMG! 2 लापता लड़कियों की तलाश के दौरान 7 लाशें मिलीं, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
2 May 2023 8:42 AM IST

x
जानें पूरा मामला.
ह्यूस्टन (आईएएनएस) दक्षिण मध्य अमेरिका के ओक्लाहोमा प्रांत में दो लापता किशोरियों की तलाश के दौरान सोमवार को एक घर से सात लोगों की लाश मिली। ओक्लाहोमा के प्रांतीय जांच ब्यूरो ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय मीडिया ने बताया कि हेनरीएटा शहर के पास एक घर से ये शव मिले हैं। मरने वालों में 14 और 16 साल की दो लड़कियां और यौन अपराधी जेसी मैकफैडेन भी शामिल है।
ओक्लाहोमा स्टेट ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के प्रवक्ता गेराल्ड डेविडसन ने संवाददाताओं से कहा कि प्रांतीय चिकित्सा परीक्षक को पीड़ितों की पहचान करनी होगी।
कथित तौर पर दोनों लड़कियों को आखिरी बार पिछले सप्ताहांत मैकफैडेन के साथ देखा गया था। इसके बाद वे घर नहीं लौटीं।
स्थानीय मीडिया ने बताया कि 39 साल के मैकफैडेन को 2004 में प्रथम श्रेणी के बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा सुनाई गई थी। उसे 2020 में सजा पूरी होने से चार साल पहले जेल से रिहा कर दिया गया था। वह सोमवार को यौन शोषण के एक अन्य मामले में जूरी ट्रायल के लिए अदालत में पेश नहीं हुआ।
एक साथ सात शवों के मिलने के मामले में जांच चल रही है। मौतों के कारण और अन्य चार पीड़ितों की संभावित पहचान के बारे में विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं हैं।
Tagsअमेरिकाओक्लाहोमा प्रांतलापतालाशसात लाशेंAmericaOklahoma provincemissingdead bodyseven dead bodies
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





