विश्व

सीरम इंस्टीट्यूट ने दक्षिण अफ्रीका को लौटाए Covid-19 Vaccine के पैसे, जानिए क्यों

Neha Dani
10 April 2021 2:18 AM GMT
सीरम इंस्टीट्यूट ने दक्षिण अफ्रीका को लौटाए Covid-19 Vaccine के पैसे, जानिए क्यों
x
पैसा हमारे बैंक खाते में आ गया है।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने टीके की पांच लाख खुराकों के लिए दक्षिण अफ्रीका की ओर से दी गई पूरी रकम उसे वापस कर दी है। वायरस के नए स्वरूप पर टीके के असरदार नहीं होने के कारण दक्षिण अफ्रीका ने इसका इस्तेमाल नहीं करने का फैसला किया था जिसके बाद कंपनी ने इन खुराकों की आपूर्ति नहीं की।

सीरम इंस्टीट्यूट से मिली टीके की लाखों खुराकों को अफ्रीकी संघ के अन्य देशों को बेच दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ज्वेली मिखिजे ने कहा, वित्त मंत्रालय ने पुष्टि की है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने टीके की 5,00,000 खुराकों के लिए हमारे द्वारा दी गई पूरी रकम हमें लौटा दी है और पैसा हमारे बैंक खाते में आ गया है।


Next Story