विश्व

अलगाववादी नेता ने चीन से बलूचिस्तान में CPEC परियोजना को रोकने के लिए कहा, लगाया शोषण का आरोप

Neha Dani
29 July 2022 11:12 AM GMT
अलगाववादी नेता ने  चीन से बलूचिस्तान में CPEC परियोजना को रोकने के लिए कहा, लगाया शोषण का आरोप
x
अपना संप्रभु देश नहीं मिल जाता और बीजिंग समझौते और व्यापार पर समझौता करने की स्थिति में न हो।

चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) को लेकर चीन की गतिविधियों पर बलूचिस्तान ने कड़ा रुख अपनाया है। बलूच अलगाववादी नेता ने चीन से बलूचिस्तान में CPEC परियोजना को रोकने के लिए कहा है। दरअसल इस परियोजना के कारण वहां के लाखों लोग जबरन विस्थापित किए गए और उनकी संपत्तियां भी बर्बाद हो गईं।


करोड़ों डालर की CPEC परियोजना हाइवे और रेलवे नेटवर्क का एक प्रोजेक्ट है जिसका विस्तार पाकिस्तान में होगा। यह परियोजना बलूचिस्तान के ग्वादर समुद्री बंदरगाह तक है जहां चीन व अन्य विदेशी निवेश किए गए हैं। बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट के प्रमुख डा. अल्लाह नजर बलूच ने वीडियो संदेश में कहा, 'बलूच की ओर से मैं चीन को बताना चाहता हूं कि आपको पाकिस्तान का पार्टनर बनने से बचना चाहिए।' उन्होंने यह भी कहा कि यदि चीन यहां निवेश करना चाहता है तो उसे तब तक इंतजार करना हो जब तक बलूच को अपना संप्रभु देश नहीं मिल जाता और बीजिंग समझौते और व्यापार पर समझौता करने की स्थिति में न हो।

Next Story