विश्व

सांसद का सनसनीखेज खुलासा, रूसी सैनिकों ने महिला से किया रेप, और...

jantaserishta.com
29 March 2022 3:30 PM IST
सांसद का सनसनीखेज खुलासा, रूसी सैनिकों ने महिला से किया रेप, और...
x

DEMO PIC

वह शराब के नशे में धुत्त थे.

नई दिल्‍ली: यूक्रेन की रहने वाली एक महिला के साथ कथित तौर कई बार रेप किए गए. इस दौरान उसके पति की गोली मारकर जान ले ली गई. घटना के वक्त बच्चे महिला के सामने ही थे. यूक्रेन की सांसद मारिया मेजेंटसेवा ने स्काई न्यूज के साथ इंटरव्यू में ये दावा किया है.

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले भी यूक्रेन में कुछ महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं सामने आई हैं. यूक्रेन की नेता मारिया मेजेंटसेवा ने बताया- "कीव की रहने वाली इस महिला के साथ बच्‍चे के सामने रेप किया गया."
उन्‍होंने कहा कि इस मामले में हम शांत नहीं रहेंगे. आखिर उस बच्‍चे के मन का क्‍या हुआ होगा, जिसके सामने ही उसकी मां के साथ ऐसा किया गया हो. यूक्रेन की प्रोसेक्‍यूटर जनरल इरिना वेनेदिक्‍तोवा ने भी इस बारे में जांच की बात कही है.
उनके मुताबिक जो रूसी सैनिक घर के अंदर घुसे थे, वह शराब के नशे में धुत्त थे. पहले उन्‍होंने महिला के पति की हत्‍या की, फिर बार-बार महिला के साथ रेप किया. आरोप है कि ये सैनिक यहीं नहीं रुके, उन्‍होंने रेप करने के बाद उस मासूम बच्‍चे को भी धमकी दी.
यूक्रेन की प्रोसेक्‍यूटर जनरल इरिना वेनेदिक्‍तोवा ने बताया है कि दो सैनिकों ने इससे पहले पूर्वी कीव के ब्रोवरी में महिलाओं पर हमला किया था. इनमें एक सैनिक की पहचान भी हुई थी और उस पर आरोप भी तय किए गए थे.
डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक, एक महिला जो पिछले सप्‍ताह यूक्रेन के इरपिन नाम के शहर से भागकर आई थी, उसने आरोप लगाया था कि रूस के सैनिक महिलाओं के साथ रेप कर रहे है और उन पर गोलियां बरसा रहे हैं.
अनातासिया तरान नाम की ये 30 साल की महिला, इरपिन में रूसी हमले से पहले वेट्रेस के तौर पर काम कर रही थीं. उन्‍होंने कहा कि इरपिन इस समय नर्क बन गया है.
तरान ने ये भी कहा था कि रूसी सैनिक लोगों को बस मार रहे हैं. महिलाओं का रेप हो रहा है. यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा और विरोधी दल की एमपी लेसिया वेसिलेंका ने भी इन घटनाओं पर सवाल उठाए हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story