विश्व

एक्ट्रेस का सनसनीखेज खुलासा

jantaserishta.com
4 May 2022 3:32 PM IST
एक्ट्रेस का सनसनीखेज खुलासा
x

नई दिल्ली: एक मशहूर एक्ट्रेस के साथ उसके बॉयफ्रेंड रहे शख्स ने रेप किया. उसे चार दिनों तक एक कमरे में बंद रखा. इतना ही नहीं जब एक्ट्रेस ने इसका विरोध किया तो बॉयफ्रेंड ने हंसते हुए इसे 'जायज' ठहराया. खुद एक्ट्रेस Juliet Ibrahim ने एक इंटरव्यू में आपबीती बताई है.

36 वर्षीय एक्ट्रेस Juliet Ibrahim घाना की रहने वाली हैं और Nollywood फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया. एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे पार्टनर की हरकतों से परेशान होकर उन्होंने उसे छोड़ दिया.
Juliet Ibrahim कहती हैं कि वो एक शख्स के साथ रिलेशन में थीं. लेकिन उसका नेचर बहुत खराब था. वो हर दिन मेरे साथ कुछ ना कुछ करना चाहता था. मेरे ना चाहते हुए या मना करने के बाद भी वो संबंध बनाता था और मना करने पर कहता था कि 'हम दोनों रिलेशनशिप में हैं, ये रेप नहीं है.'
बकौल Juliet Ibrahim, 'वो एक लंबा-चौड़ा इंसान था. जब मैंने उससे कहा कि वो रेप कर रहा है, तो उसने कहा, लेकिन हम तो रिलेशनशिप में हैं. उसने मुझे नीचे गिरा दिया. वो जो चाहता था वह कर रहा था. वो मुस्कुरा रहा था, मैंने उससे कहा कि वो एक रेपिस्ट है. लेकिन वो नहीं माना.'
Juliet Ibrahim ने कहा कि मैंने उस रिश्ते से बाहर निकलने के लिए संघर्ष किया, क्योंकि उसने मुझे अपने घर में कई दिनों तक बंद कर रखा था. उसने कई दिनों तक मेरा रेप किया. बाद में मेरी बहन ने मदद की.
एक्ट्रेस ने कहा है कि किसी को भी डेट करने से पहले उस आदमी की मानसिकता जान लेनी चाहिए. Juliet Ibrahim ने दूसरी महिलाओं को सलाह दी कि वो घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story