सेक्स के लिए ब्लैकमेल करता था सीनियर डॉक्टर, नर्स ने उठाया ये कदम

चीन से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. ली फेनपिंग नाम की एक नर्स ने एक सीनियर डॉक्टर को मार कर उसके शव को पका दिया था क्योंकि ये डॉक्टर उसे सेक्स के लिए ब्लैकमेल कर रहा था. ली फेनपिंग को इस मामले में कड़ी सजा सुनाई गई है.
चीन की स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, 25 साल की इमरजेंसी डिपार्टमेंट नर्स, ली फेंगपिंग अपने अस्पताल में ऑर्थोपेडिएक्स के डिप्टी हेड लू युआनजेन के साथ सेक्शुएल संबंध थे.
रिपोर्ट्स के अनुसार, फेंगपिंग अपनी जुए की लत के कारण काफी पैसा हार चुकी थी और कभी-कभी उसे हफ्ते में दो से तीन बार सेक्शुएल फेवर के सहारे पैसे चुकाने पड़ जाते थे.
हालांकि ये डॉक्टर अब फेंगपिंग को ब्लैकमेल करने लगा था जिसके चलते फेंगपिंग काफी परेशान रहने लगी थीं. यही कारण है उसने ऐसा खतरनाक फैसला लिया. फेंगपिंग ने इस डॉक्टर से बदला लेते हुए उसे पहले तो मार गिराया और फिर उसके शरीर के कुछ हिस्सों को पका दिया.
पुलिस ने बताया कि फेंगपिंग ने इस डॉक्टर के शरीर के पके हुए हिस्सों को टॉयलेट में फ्लश कर दिया था. पुलिस ने ली के घर से इस डॉक्टर के क्षतिग्रस्त मृत शरीर को निकाला था. फेंगपिंग यूलिन पीपल अस्पताल के नजदीर एक किराए के घर में रहती हैं.
नेशनल अखबार सोहू के अनुसार, फेंगपिंग को इस नृशंस हत्या के लिए सजा ए मौत दी गई है. इसके अलावा फेंगपिंग पर 11 हजार पाउंड का जुर्माना भी लगाया गया है. फेंगपिंग साउथ चीन के यूलिन शहर में रहती हैं. हालांकि अब तक ये साफ नहीं हुआ है कि उन्हें ये सजा कब मिलेगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





