विश्व

कंडोम का रैपर देख भड़क उठा पूर्व प्रेमी, महिला पर किया चाकू से वार

jantaserishta.com
9 Dec 2021 11:57 AM IST
कंडोम का रैपर देख भड़क उठा पूर्व प्रेमी, महिला पर किया चाकू से वार
x
इस हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई.

नई दिल्ली: ब्रिटेन में एक शख्स ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड (Ex Girlfriend) पर चाकू से हमला (Knife Attack) कर दिया. शख्स को अपनी एक्स के बाथरूम से कंडोम (Condom) का रैपर मिला था, जिसे देखने के बाद वो आगबबूला हो गया. उसने चाकू से एक के बाद एक 31 वार किए. इस हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई.

'मिरर यूके' की रिपोर्ट के मुताबिक, 33 वर्षीय क्रिस ब्लेकमोर (Chris Blakemore) अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के घर में जबरन घुस गया. इस बीच जब वह बाथरूम में दाखिल हुआ तो उसे डस्टबिन में कंडोम का रैपर दिखा. जिसके बाद वह भड़क उठा और महिला पर हमला कर दिया.
उसने 31 बार चाकू मारकर उसकी हत्या करने की कोशिश की. लेकिन गनीमत रही कि महिला की जान बच गई. इस पूरी घटना के दौरान महिला का सात साल बेटा भी मौके पर मौजूद था. उसके सामने ही ब्लेकमोर ने चाकू से महिला पर दर्जनों वार किए.
बताया गया कि क्रिस ब्लेकमोर अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड से बुरा बर्ताव करता था. पिटाई करना, जबरन पैसे लेना उसका रोज का नियम बन गया था. इसी से तंग आकर उसने ब्लेकमोर को छोड़ दिया और कथित तौर पर दूसरे के साथ रहने लगी. लेकिन एक दिन वह जबरन महिला के घर में घुस आया और लड़ाई करने लगा. तभी उसे घर में कंडोम का रैपर दिखा और वो भड़क उठा.
उसने महिला के शरीर पर चाकू से 31 वार कर उसे लहूलुहान कर दिया. हालांकि, किसी तरह महिला पुलिस को कॉल करने में कामयाब रही, जिससे उसकी जान बच गई. महिला कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रही. पुलिस से बात करते हुए उसने कहा कि ब्लेकमोर ने बार-बार उसकी गर्दन में छुरा घोंपने की कोशिश की. वह उसकी हत्या करना चाहता था.
फिलहाल पुलिस ने ब्लेकमोर को गिरफ्तार कर लिया और केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया. कोर्ट में ब्लेकमोर ने महिला को मारने की कोशिश से इनकार किया और दावा किया कि वह उसे चोटिल करना चाहता था, मारना नहीं. सुनवाई के बाद जज जोनाथन कैरोल ने उसे हिरासत में भेज दिया. 25 फरवरी को उसे सजा सुनाई जाएगी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story