
World वर्ल्ड: थाईलैंड के सरकारी अभियोजक ने अमेरिकी शिक्षक पॉल चैंबर्स पर राजशाही का अपमान करने के मामले में दर्ज आरोपों को आगे न बढ़ाने का फैसला किया है। अभियोजक ने अदालत से उन्हें रिहा करने की अपील की है। यह फैसला अंतरराष्ट्रीय दबाव और थाईलैंड के भीतर आलोचना के बाद लिया गया।
पॉल चैंबर्स थाईलैंड की नरेसुआन यूनिवर्सिटी में लेक्चरर हैं। उन्हें पिछले महीने उस समय गिरफ्तार किया गया था जब रॉयल आर्मी ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन पर थाईलैंड की कड़ी लेस मैजेस्टे (राजद्रोह) कानून के तहत आरोप लगाया गया था, जिसमें 15 साल तक की सजा हो सकती है। साथ ही उन्हें कंप्यूटर अपराध अधिनियम के तहत भी आरोपी बनाया गया था।
हालांकि, अभियोजन कार्यालय ने अब फैसला लिया कि इन दोनों आरोपों पर मुकदमा नहीं चलाया जाएगा और पुलिस से भी इस निर्णय पर राय मांगी गई है।
गिरफ्तारी के बाद चैंबर्स को एक दिन की हिरासत और कई हफ्तों तक पैर में निगरानी उपकरण पहनना पड़ा। उनका वर्क वीजा भी रद्द कर दिया गया था, लेकिन देश छोड़ने की अनुमति नहीं दी गई।
उनके वकील ने बताया कि यह मामला एक अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सेमिनार से जुड़ी वेबसाइट पर छपे विवरण से जुड़ा था, जहां चैंबर्स वक्ता थे।





