विश्व

राष्ट्रपति सचिवालय से सुरक्षाबलों ने आधी रात को प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, झड़प में कई

Renuka Sahu
22 July 2022 3:26 AM GMT
Security forces chased the protesters from the Presidents Secretariat at midnight, many injured in the clash
x

फाइल फोटो 

रानिल विक्रमसिंघे श्रीलंका के नए राष्ट्रपति बन चुके हैं। बुधवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में रानिल विक्रमसिंघे ने जीत दर्ज की।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रानिल विक्रमसिंघे श्रीलंका के नए राष्ट्रपति बन चुके हैं। बुधवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में रानिल विक्रमसिंघे ने जीत दर्ज की। पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के देश से भागने के बाद लोग सड़कों पर उतर गए थे। प्रदर्शनकारी रानिल विक्रमसिंघे को राष्ट्रपति चुने जाने के भी खिलाफ हैं। प्रदर्शनकारियों ने कई सरकारी इमारतों पर कब्जा जमाया हुआ है। प्रदर्शन कर रहे लोग रानिल के भी इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

उधर, श्रीलंकाई सेना ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों के कब्जे से राष्ट्रपति सचिवालय को खाली करवाया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रपति सचिवालय पर कब्जा किया हुआ था। सचिवालय को खाली कराने के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प भी हुई है। प्रदर्शनकारियों को सचिवालय से खदेड़ा जा रहा है। पुलिस ने कहा कि आर्मी और पुलिस ने सचिवालय को खाली कराने के लिए आपरेशन शुरू किया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि सचिवालय पर कब्जे का किसी को अधिकार नहीं है।
झड़प में कई प्रदर्शनकारी घायल
सुरक्षाबलों के साथ झड़प में कई प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, झड़प में 50 प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। इसके अलावा 9 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।
अमेरिका ने जताई चिंता
कोलंबो में अमेरिकी राजदूत जूली चुन ने आधी रात को गाले फेस में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर चिंता जाहिर की है। चुन ने अधिकारियों से संयम बरतने और घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की मांग की। चुंग ने ट्वीट किया, 'आधी रात में गाले फेस में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर बेहद चिंतित हूं। हम अधिकारियों से संयम बरतने और घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का आग्रह करते हैं।'
Next Story