
x
American अमेरिकी: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो रिजॉर्ट पर हथियार लेकर घुसे शख्स को सीक्रेट सर्विस ने ढेर कर दिया। स्थानीय मीडिया ने सीक्रेट सर्विस के हवाले से ये जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये शख्स आवास के सुरक्षित क्षेत्र में हथियार लेकर दाखिल हो गया था। ट्रंप अक्सर वीकेंड इस ओशन रिसॉर्ट में बिताते हैं, लेकिन इस हमले के दौरान वे वाशिंगटन में व्हाइट हाउस में थे। यूएस सीक्रेट सर्विस ने बताया है कि रविवार सुबह-सुबह फ्लोरिडा में प्रेसिडेंट ट्रंप के मार-ए-लागो एस्टेट में गैर-कानूनी तरीके से घुसने वाले एक हथियारबंद घुसपैठिए को गोली मार दी गई।
सोशल मीडिया पर जारी एक बयान के मुताबिक, मारा गया शख्स एक युवक था, जिसकी उम्र 20 साल या उससे अधिक होगी। कथित तौर पर ये अनजान शख्स स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह करीब 1:30 बजे वेस्ट पाम बीच प्रॉपर्टी के नॉर्थ गेट पर एक शॉटगन और एक फ्यूल कैन लेकर जा रहा था, जिसे सीक्रेट सर्विस एजेंट और पाम बीच काउंटी शेरिफ के डिप्टी ने गोली मार दी। पहली बार नहीं है कि ट्रंप को फ्लोरिडा में मारने की कोशिश की गई हो।
सितंबर 2024 में भी एक शख्स ने नाकाम कोशिश की थी। उस वक्त ट्रंप गोल्फ खेल रहे थे। उनकी सुरक्षा में तैनात सीक्रेट सर्विस के जवानों ने झाड़ियों के पीछे रायफल लिए शख्स को पकड़ने की कोशिश की थी तो वो एक एसयूवी में भाग गया था। घटनास्थल पर रायफल, दो बैकपैक, एक स्कोप और एक गोप्रो कैमरा बरामद हुआ था। पाम बीच काउंटी के शेरिफ रिक ब्रैडशॉ ने बताया कि संदिग्ध को बाद में एक पड़ोसी इलाके से गिरफ्तार किया गया था।
संदिग्ध की पहचान रेयान रुथ के रूप में हुई थी। खबरों में बताया गया था कि रुथ ने पहले ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने का समर्थन किया था, लेकिन फिर वो बाइडेन और हैरिस को देश का राष्ट्रपति बनते देखना चाहता था। घुसपैठिए के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी गई है, जिसमें बैकग्राउंड या मोटिवेशन भी शामिल है। इस मामले की जांच एफबीआई, सीक्रेट सर्विस और स्थानीय पुलिस कर रही है। एजेंसी की पॉलिसी के मुताबिक, शूटिंग में शामिल सीक्रेट सर्विस एजेंट्स को जांच का नतीजा आने तक छुट्टी पर भेज दिया गया है।
Tagsडोनाल्ड ट्रंपमार-ए-लागोफ्लोरिडासीक्रेट सर्विसहथियारबंद घुसपैठीशॉटगनवेस्ट पाम बीचसुरक्षा घेराफ्यूल कैनगोलीबारीपाम बीच काउंटीशेरिफएफबीआईव्हाइट हाउसट्रंप सुरक्षारेयान रुथराष्ट्रपति सुरक्षाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





