विश्व
सिख व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, दूसरा आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
21 Jun 2023 10:27 AM IST

x
टोरंटो: कनाडा में नए साल के मौके पर गोलीबारी में एक 51 वर्षीय सिख की हत्या के दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना में उनकी 21 वर्षीय बेटी घायल हो गई थी। एडमोंटन पुलिस ने कहा कि 28 वर्षीय दकवान रोशायने हावर्ड ली को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। उस पर फर्स्ट डिग्री हत्या, गंभीर हमले और जानबूझ कर गोलीगारी का आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने कहा कि बरिंदर सिंह और उनकी बेटी गलत तरीके से लक्षित अपराध के शिकार हुए थे। इस मामले में पहले आरोपी 31 वर्षीय तेवहन ऑर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। ली मामले में गिरफ्तार दूसरा आरोपी है। हव कनाडा-व्यापी वारंट पर वांछित था।
इस साल 1 जनवरी को, 16ए एवेन्यू और 38 स्ट्रीट के क्षेत्र में सूचना के बाद पहुंचने पर अधिकारियों ने एक घायल पुरुष और महिला को देखा। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं 21 वर्षीय महिला की हालत में सुधार होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एक सप्ताह बाद, एडमोंटन मेडिकल एग्जामिनर ने सिंह का पोस्टमॉर्टम किया और बंदूक की गोली से मौत होने की पुष्टि की।
सिंह अपने परिवार के साथ 2019 में पंजाब से एडमोंटन आए थे। परिवार ने ग्लोबल न्यूज को बताया कि परिवार के चारों सदस्य सो रहे थे जब सामने का दरवाजा तोड़कर गोलियां चलाई गईं। सिंह की पत्नी जसजीत कौर ने कहा, हम सभी सो रहे थे और कई बार गोलियां चलने की आवाजें आ रही थीं। यह सब हमारे लिए बुरे सपने जैसा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





