विश्व

साइंटिस्ट्स परेशान: हजारों पक्षियों की रहस्यमयी मौत, इस देश में हड़कंप

jantaserishta.com
4 Oct 2021 11:40 AM IST
साइंटिस्ट्स परेशान: हजारों पक्षियों की रहस्यमयी मौत, इस देश में हड़कंप
x

मॉस्को. रूस (Russia) में इन दिनों हजारों पक्षियों की रहस्यमयी मौत का मामला शोध का विषय बन गया है. सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें भी वायरल हो रही है. क्रीमिया में अजोव सागर के किनारे अराबात स्पिट (Arabat Spit) पर मरे हुए पक्षियों के शव देखे जा सकते हैं. समुद्र तट पर कम से कम 7000 काले गर्दन वाले ग्रीब्स, समुद्री कबूतर और गुल मृत पाए गए हैं. क्रीमियन फेडरल यूनिवर्सिटी के ग्रिगोरी प्रोकोपोव ने कहा कि हमने बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत दर्ज की है, जिनका आंकड़ा हजारों में हैं.

वैज्ञानिकों का मानना है कि एक नया वायरल संक्रमण बड़े पैमाने पर पक्षियो की मौत का कारण हो सकता है. वीडियो में एक पक्षी को गोल-गोल घूमते हुए देखा जा गया था, जिसका तंत्रिका तंत्र खराब हो चुका था. प्रोकोपोव ने कहा कि इसकी कोई संभावना नहीं है कि ये पक्षी जहर से मरे हैं. उन्होंने कहा कि वह एक पक्षी के व्यवहार की जांच करने में कामयाब हुए थे, जो बीमार था और बाद में मर गया.
प्रोकोपोव ने बताया कि पक्षियों के केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को नुकसान पहुंचा रहा है. सबसे अधिक संभावना है कि यह किसी प्रकार का वायरस हो सकता है. लेकिन पशु चिकित्सों की जांच के आधार पर ही अंतिम नतीजे पर पहुंचा जाएगा. संक्रामक रोग के कारकों के लिए उन्होंने 'जहर और इकोलॉजिकल सिचुएशन' दोनों की संभावना जताई.
स्थानीय लोगों ने पक्षियों की मौत के लिए क्षेत्र में उच्च स्तर के प्रदूषण को जिम्मेदार ठहराया. इससे पहले रिपोर्ट्स ने इलाके में उच्च स्तर के मरक्यूरी का संकेत दिया गया था. फेडरल सेंटर फॉर एनिमल हेल्थ के विशेषज्ञ मौके पर पहुंच कर अपना काम कर रहे हैं और मृत पक्षियों की जांच कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story