विश्व

वैज्ञानिकों को Saturn के चांद Enceladus पर दिखे जीवन के संकेत

Gulabi
15 July 2021 2:54 PM GMT
वैज्ञानिकों को Saturn के चांद Enceladus पर दिखे जीवन के संकेत
x
शनि के चांद Enceladus को लेकर एक दिलचस्प खोज सामने आई है

वॉशिंगटन : शनि के चांद Enceladus को लेकर एक दिलचस्प खोज सामने आई है। इसके मुताबिक चांद की बर्फीली सतह के नीचे नमकीन महासागरों में एलियन जीवन की मौजूदगी हो सकती है। दरइसल, नई स्टडी में यहां क्रस्ट के नीचे सूक्ष्मजीवियों (microbes) की मौजूदगी का संकेत देने वाली मीथेन गैस मिली है। स्टडी में यह भी संकेत दिया गया है कि मीथेन गैस से ऐसी केमिकल प्रक्रिया हो रही है जिसके बारे में अभी हमें पता नहीं है।

डेटा में मिली मीथेन
Enceladus शनि का छठा सबसे बड़ा चांद है। इस पर ताजी और साफ बर्फ मौजूद है जो इसे बेहद रिफ्लेक्टिव और ठंडा बनाती है। साल 2014 में यहां NASA को पानी के महासागरों के सबूत मिले। 2018 में कॉम्प्लेक्स मैक्रोमॉलिक्यूलर ऑर्गैनिक भी मिले। नई स्टडी में Cassini के डेटा को स्टडी किया गया है। इसमें मीथेन के साथ-साथ डाइहाइड्रोजन और कार्बनडाइऑक्साइड भी मिले हैं।
धरती जैसे सूक्ष्मजीवी?
इससे वैज्ञानिकों को संभावना दिखी है कि कभी यहां भी समुद्र के तले में धरती की तरह हाइड्रोथर्मल वेंट रहे होंगे। धरती पर हाइड्रोथर्मल वेंट के पास डाइहाइड्रोजन और कार्बनडाइऑक्साइड पर जीवित रहने वाले सूक्ष्मजीवी मीथेन पैदा करते हैं। रिसर्च टीम ने मॉडल तैयार कर देखा कि मीथेन के पीछे क्या कारण हो सकता है। इन मॉडल से मिले नतीजों को Cassini के डेटा के साथ मैच किया गया।
स्टडी के को-लीड रिसर्चर रेजीस फेरियर ने बताया है कि हम यह भी देख सकते हैं कि Cassini को जो मिला वह जीवन की संभावना के लिए अनुकूल पर्यावरण की ओर इशारा कर सकता है। साथ ही अगर Enceladus में समुद्र की सतह पर मीथेन पैदा होती है तो हम उसकी मात्रा भी पता कर सकते हैं।
Next Story