विश्व

वैज्ञानिकों को समुद्र में मिली सड़क की तरह दिखने वाली आकृति, क्या मिल गया डूबा हुआ अटलांटिस!

Neha Dani
11 May 2022 9:31 AM GMT
वैज्ञानिकों को समुद्र में मिली सड़क की तरह दिखने वाली आकृति, क्या मिल गया डूबा हुआ अटलांटिस!
x
वैज्ञानिकों को आज तक अटलांटिस के होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं।

धरती पर इंसान खोए हुए काल्पनिक शहरों की खोज करने में लगा है। इनमें से सबसे ज्यादा प्रमुख काल्पनिक शहर अटलांटिस है, जिसे दुनिया भर में खोजा जाता रहा है। हाल ही में अब पुरातत्वविदों को गहरे समंदर में पीले ईंटों वाली खड़ंजानुमा सड़क मिली है। इसे अब अटलांटिस जाने का रास्ता माना जा रहा है। विज़र्ड ऑफ ऑज़ (Wizard of Oz) में इसी तरह की पीली सड़क देखने को मिलती है।

गहरे समंदर में शोधकर्ताओं को अजीब तरह के पत्थरों की बनावट दिखी है जो एक खड़ंजे की तरह है। ये प्रशांत महासागर में पापहानामोकुकेया समुद्री राष्ट्रीय स्मारक (PMNM) में लिलिउओकलानी रिज में मिली है। PMNM अमेरिका में है जो दुनिया के सबसे बड़े समुद्री संरक्षण क्षेत्र में से एक है। ये इतना बड़ा है कि शोधकर्ता इसके तल का सिर्फ तीन फीसदी ही खोज सके हैं।
क्या अटलांटिस तक जाती है ये 'सड़क'?
जिस समय शोधकर्ताओं समुद्र में ये पत्थर मिले तो उनमें से एक ने कहा कि ये अटलांटिस जाने वाली सड़क है। वहीं एक ने इसे पीली ईंटो वाली सड़क बताया। लेकिन असल में ये कोई सड़क नहीं है। शोधकर्ताओं का कहना है कि ये गहरे समुद्र में प्राचीन सक्रिय ज्वालामुखी भूविज्ञान का एक उदाहरण है। शोधकर्ताओं ने कहा कि ये चट्टानें उच्च ऊर्जा विस्फोटों के कारण बनी हैं जो समुद्र तल पर बन गईं। पिघले हुए पत्थरों को अचानक ठंडा करने पर इस तरह की इंटनुमा आकृति बनी।
क्या अटलांटिस शहर सच में है?
अटलांटिस एक काल्पनिक शहर है। इसके बारे में सबसे पहले ग्रीक दार्शनिक प्लेटो ने 400ईसा पूर्व लिखा था। प्लेटो ने इसे एक उन्नत द्वीप सभ्यता बताते हुए वर्णन किया है जिसका विशाल समुद्री साम्राज्य है। प्लेटो के मुताबिक अटलांटिस उनके समय से भी 9 हजार साल पहले था। प्लेटो ने कहा कि अटलांटिस इस साम्राज्य के मध्य में था। यहां एक विशाल बंदरगाह की दीवार और विशाल प्रवेश स्तंभ था। इसमें समुद्री देवता पोसाइडन (Poseidon) का मंदिर भी था। प्लेटो का ये भी मानना था कि अटलांटिस किसी सुनामी या ज्वालामुखी जैसे प्राकृतिक आपदा में खत्म हो गया। वैज्ञानिकों को आज तक अटलांटिस के होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं।


Next Story