विश्व
वैज्ञानिकों ने चंद्रमा को लेकर की एक नई खोज, मिलेंगी महत्वपूर्ण जानकारियां
Rounak Dey
26 Dec 2020 4:12 PM IST

x
शुरू से ही चंद्रमा इंसान की आकर्षण का केंद्र रहा है।
शुरू से ही चंद्रमा इंसान की आकर्षण का केंद्र रहा है। वैज्ञानिकों ने चंद्रमा को लेकर एक नई खोज की है। वैज्ञानिकों की एक अंतर्राष्ट्रीय टीम ने चंद्रमा पर 109,000 प्रभावी क्रेटर्स की पहचान की है। वैज्ञानिकों ने इस खोज में मशीन लर्निग तरीकों का इस्तेमाल किया। समाचार एजेंसी आइएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, इन क्रेटर्स की पहले पहचान नहीं की गई थी। यह अध्ययन जिलिन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में किया गया
नेचर कम्युनिकेशंस पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में पाया गया है कि प्रभावी क्रेटर्स चंद्रमा की सतह की सबसे प्रमुख विशेषता हैं। चंद्रमा की सतह के अधिकांश भाग पर इन क्रेटर्स का कब्जा रहता है। पारंपरिक ऑटोमेटिक आइडेंटिफिकेशन तरीके से गंभीर प्रभाव वाले क्रेटर्स का पता लगाना मुश्किल होता है। यही वजह है कि वैज्ञानिकों ने इसके लिए दूसरी पद्धति का इस्तेमाल किया।
Next Story





