विश्व

वैज्ञानिक दावा- अरबों साल बाद जब एकदम ठंडा हो जाएगा ब्रह्मांड, सितारे हो जाएंगे खत्म, फिर ऐसे हो सकता है धरती का अंत

Gulabi
29 Jan 2021 3:12 PM GMT
वैज्ञानिक दावा- अरबों साल बाद जब एकदम ठंडा हो जाएगा ब्रह्मांड, सितारे हो जाएंगे खत्म, फिर ऐसे हो सकता है धरती का अंत
x
धरती कैसे खत्म होगी, इसे लेकर कई थिअरी दी जा चुकी हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वॉशिंगटन: धरती कैसे खत्म होगी, इसे लेकर कई थिअरी दी जा चुकी हैं। ऐसी ही एक थिअरी पार्टिकल फिजिसिस्ट और कॉस्मॉलजिस्ट ब्रायन कॉक्स ने दी है। उनके मुताबिक ब्रह्मांड का अंत भयानक अंधकार के बाद होगा। इसे 'हीट डेथ' या 'बिग फ्रीज' कहा जाएगा। इसके मुताबिक कई अरब साल या उससे भी ज्यादा तक्त ब्रह्मांड का विस्तार होता रहेगा। इस दौरान सितारों और गैलेक्सी के बीच स्पेस तेजी से बढ़ेगा और उनकी रोशनी हम तक पहुंच नहीं सकेगी।


क्या होगा?
एक वक्त आएगा जब नए सितारे बनने बंद हो जाएंगे और बचे हुए सितारे खत्म हो जाएंगे। ब्रह्मांड अधिकतम एंट्रोपी (Entropy) के स्टेट में पहुंच जाएगा जब सभी एनर्जी ऐसी जगहों पर चली जाएगी जहां कम एनर्जी हो। ब्रायन कॉक्स के मुताबिक ब्रह्मांड हीट डेथ से खत्म होगा। उन्होंने बताया था कि ब्रह्मांड का तेजी से विस्तार हुआ था। अगर ऐसा ही होता रहा तो कोई स्ट्रक्चर नहीं बचेंगे। हालांकि, यह सब इंसानी सभ्यता के जीवनकाल में नहीं होगा।

हो रहा है विस्तार
सबसे पहले 20वीं शताब्दी में अमेरिकी ऐस्ट्रोनॉमर एडविन हबल ने पाया था कि ब्रह्मांड का विस्तार हो रहा है। उन्होंने गैलेक्सीज को एक-दूसरे से दूर जाते देख यह पाया था। यह विस्तार जगह एक सा नहीं होता है। जो गैलेक्सीज हमसे दूर होती हैं, वे ज्यादा गति पर मूव करती हैं। इसके बाद हबल्स लॉ की खोज की गई जो ब्रह्मांड के विस्तार की दर बताती है।

ठंडा हो जाएगा ब्रह्मांड
खास बात यह है कि ब्रह्मांड के विस्तार से बिग बैंग को भी आधार मिलता है। अगर ब्रह्मांड का विस्तार हो रहा है, तो इसका मतलब है कि कभी यह बेहद पैक रहा होगा। अगर यह विस्तार हमेशा होता रहता है तो सभी गर्मी और ऊर्जा इस तरह फैल जाएगी कि तापमान अबसल्यूट जीरो पर पहुंच जाएगा। इस तापमान पर पार्टिकल्स वाइब्रेट होना पूरी तरह बंद कर देते हैं।


Next Story