विश्व
स्कूल टीचर को नाबालिग स्टूडेंट से संबंध बनाने के लिए 20 साल की जेल, यौन उत्पीड़न के आरोप में किया केस दर्ज
Rounak Dey
29 Dec 2021 8:57 AM IST

x
अब मुकदमे का सामना कर रही हैं और दोषी पाए जाने पर उन्हें भारी-भरकम जुर्माने के साथ जेल भी जाना पड़ सकता है.
एक स्पोर्ट्स टीचर (Sports Teacher) को स्टूडेंट के साथ संबंध बनाना भारी पड़ा. उस पर यौन उत्पीड़न के आरोप में केस दर्ज किया गया है और दोषी पाए जाने पर 20 साल की जेल भी हो सकती है. आरोपी अमेरिका के आयोवा (Iowa) स्थित एक हाई स्कूल में वॉलीबॉल कोच थी. स्टूडेंट और उसकी मुलाकात एक एक्सीडेंट की वजह से हुई थी, जिसके बाद उनके बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं.
Car Parking में हुई थी मुलाकात
'डेली स्टार' में छपी खबर के अनुसार, जीएमजी कम्युनिटी स्कूल डिस्ट्रिक्ट की वॉलीबॉल कोच (Volleyball Coach) 22 वर्षीय ब्रासीलिन हाउघी (Brycelyn Haughey) की मुलाकात 17 वर्षीय स्टूडेंट से स्कूल की कार पार्किंग में हुई थी. दरअसल, स्टूडेंट ने गलती से ब्रासीलिन की कार में टक्कर मार दी थी. इस वजह से दोनों में बातचीत हुई और फोन नंबर का आदान-प्रदान हुआ. इसके बाद दोनों लगातार एक-दूसरे से बात करने लगे. एक्सीडेंट की ये घटना पिछले साल सितंबर की है.
Teacher ने भेजी थीं हॉट तस्वीरें
ब्रासीलिन हाउघी ने कुछ दिन बाद स्टूडेंट को अपनी हॉट तस्वीरें भेजीं और घर आने का न्यौता दिया. 25 सितंबर को जब स्टूडेंट टीचर के घर पहुंचा, तो वहां दोनों ने पहले शराब पी, फिर सेक्स किया. ये सिलसिला दिसंबर तक चलता रहा. पुलिस पूछताछ में नाबालिग स्टूडेंट ने बताया कि टीचर ने उसे कई हॉट तस्वीरें भेजीं, जिनमें से एक में वो न्यूड थी. हालांकि, Iowa में सहमति की उम्र 16 है, फिर भी आधिकारिक पदों पर बैठे लोग यदि 16-18 साल की उम्र के किसी व्यक्ति से शारीरिक संबंध बनाते हैं, तो उसे अपराध की श्रेणी में रखा जा सकता है.
दोनों के बीच कई बार बने संबंध
ब्रासीलिन हाउघी के खिलाफ जांच इस साल अक्टूबर में तब शुरू हुई, स्कूल प्रबंधन में बदलाव हुआ. पुलिस ने पाया कि टीचर ने नाबालिग स्टूडेंट के साथ कई बार सेक्स संबंध बनाए, उसे उकसाने के लिए अश्लील तस्वीरें भेजीं. नौकरी छोड़ चुकीं ब्रासीलिन अब मुकदमे का सामना कर रही हैं और दोषी पाए जाने पर उन्हें भारी-भरकम जुर्माने के साथ जेल भी जाना पड़ सकता है.
Next Story





