विश्व
स्कूल में हमला, फायरिंग से 6 लोगों की मौत, दहला इलाका
jantaserishta.com
26 Sept 2022 2:32 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
मचा हड़कंप।
नई दिल्ली: रूस के इजवेस्क (Izhevsk) शहर के एक स्कूल में सोमवार को हुई फायरिंग में छह लोगों की मौत हुई जबकि 20 घायल हुए हैं. देश के गृहमंत्री ने इसकी जानकारी दी. रूस की समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, एक बंदूकधारी ने स्कूल में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की और फिर हमलावर ने खुद को भी गोली मार सुसाइड कर लिया.
मृतकों में स्कूली बच्चे और सुरक्षा गार्ड बताए जा रहे हैं. इसके बाद में रेस्क्यू टीम ने स्कूल से छात्रों और शिक्षकों को सुरक्षित बाहर निकाला है.
Udmurtia क्षेत्र के गवर्नर एलेक्जेंडर ब्रेकालव ने बताया कि एक अज्ञात शख्स Pushkinskaya स्ट्रीट पर स्थित स्कूल के भीतर घुसा और उसने सुरक्षाकर्मी को गोली मार दी. गोलियों की आवाज सुनकर बच्चे कक्षाओं में छिप गए. यह फायरिंग उस समय शुरू हुई, जब स्कूल में क्लासेज चल रही थीं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर ने स्कूल की चौथी मंजिल के कमरा नंबर 403 में खुद को भी गोली मार ली.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





