विश्व

सऊदी अरब, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी,170 किमी लंबा शहर बसाने की तैयारी

HARRY
21 Oct 2022 8:17 AM GMT
सऊदी अरब, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी,170 किमी लंबा शहर बसाने की तैयारी
x

रियाध। सऊदी अरब में गगनचुंबी इमारतों वाला 170 किमी लंबाई के मेगासिटी 'द लाइन' का निर्माण कार्य जारी है। इसका ऐलान साल 2017 में ही हो गया था और अब जाकर इसपर काम शुरू हुआ है। 200 मीटर चौड़ा और 170 किमी लंबाई वाले इस शहर में सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी। शहर की आधिकारिक वेबसाइट पर इसे लेकर पूरे प्लान का विवरण मौजूद है। इसके अनुसार, शहर में कोई भी सड़क, कार या उत्सर्जन के लिए जगह नहीं होगी।

एक लाइन में 170 किलोमीटर लंबी गगनचुंबी इमारतों से बने इस शहर में सभी सुविधाएं होंगी। NEOM की वेबसाइट के हवाले से बताया गया है कि यह शहर मात्र 200 मीटर चौड़ा और 170 किलोमीटर लंबा होगा। उत्तर-पश्चिमी तबुक प्रांत के नियोम में मेगा-सिटी 'द लाइन' का निर्माण जारी है। इस मेगासिटी की कई खासियतें होंगी। उदाहरण के तौर पर यहां घरेलू सहायिका के तौर पर रोबोट होंगे। साथ ही उड़ने वाली टैक्सी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फीचर्स उपलब्ध होंगे। हालांकि आर्किटेक्ट और अर्थशास्त्रियों ने इस प्लान पर अनेकों सवालिया निशान लगाए हैं। कई सवाल खड़े किए हैं।

रेगिस्तान के एक बड़े हिस्से पर काम

कई अटकलों के बाद भी इस परियोजना का काम शुरू कर दिया गया है। निर्माण स्थल की जारी वीडियो और ड्रोन फुटेज में देखा जा सकता है कि रेगिस्तान के एक बड़े हिस्से पर काम तेजी से चल रहा है। फुटेज में कई ट्रक और मशीनें रेगिस्तान के बीच काम करती दिख रही हैं।

170 किलोमीटर लंबी होगी मेगासिटी

एक लाइन में 170 किलोमीटर लंबी गगनचुंबी इमारतों से बने इस शहर में भविष्य की सभी सुविधा दी जाएंगी। NEOM वेबसाइट के अनुसार, यह शहर केवल 200 मीटर चौड़ा होगा, लेकिन 170 किलोमीटर लंबा होने जा रहा है।

प्राकृतिक संसाधनों से चलेगा ये नया शहर

NEOM दुनिया का पहला शहर होगा जो पूर्ण रूप से प्राकृतिक ऊर्जा से संचालित होगा। शहर के सभी इलेक्ट्रिकल उपकरण सोलर, विंड और हाइड्रोजन एनर्जी से चलाए जाएंगे जो अपने आप में एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। शहर की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, शहर में कोई भी सड़क, कार या उत्सर्जन के लिए जगह नहीं होगी। यह 100 फीसद नवीकरणीय ऊर्जा पर चलेगा और शहर की 95 फीसद भूमि को प्रकृति के लिए संरक्षित किया जाएगा।

HARRY

HARRY

    Next Story