
Saudi Arabia सऊदी अरब: अरब देश सऊदी अरब ने एक अहम फैसला लिया है। उसने कुल 40 देशों से चिकन और अंडों के इंपोर्ट पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है। सऊदी अरब ने बताया है कि यह फैसला पब्लिक हेल्थ और फूड सेफ्टी जैसे कारणों को देखते हुए लिया गया है। बैन किए गए देशों की लिस्ट में भारत भी शामिल है।
सऊदी फूड एंड ड्रग अथॉरिटी ने कहा कि ग्लोबल हेल्थ डेवलपमेंट और महामारी की समीक्षा के बाद यह बैन लगाया गया है। उसने कहा कि करीब 40 देशों से पोल्ट्री और अंडों पर पूरी तरह से बैन लागू रहेगा। इस लिस्ट में भारत, अफगानिस्तान, चीन, जर्मनी, इंडोनेशिया, UK, जापान, बांग्लादेश और नेपाल जैसे देश शामिल हैं।
इसके अलावा, उसने 16 और देशों के खास इलाकों में कुछ पाबंदियां लगाई हैं। उसने कहा कि ये पाबंदियां ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, इटली, भूटान और फ्रांस जैसे देशों पर लागू होंगी। हालांकि, सऊदी अधिकारियों ने बताया कि यह बैन पोल्ट्री मीट और उससे जुड़े प्रोडक्ट्स पर लागू नहीं होगा जिन्हें फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड के हिसाब से गर्म किया गया हो।





