विश्व

सऊदी अरब पर फिर कोरोना का साया, भारत सहित 16 देशों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध

Subhi
23 May 2022 1:25 AM GMT
सऊदी अरब पर फिर कोरोना का साया, भारत सहित 16 देशों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध
x
छले कुछ हफ्तों में सउदी अरब में कोरोना के दैनिक मामलों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। इसी के मद्देनजर सउदी अरब ने अपने नागरिकों के भारत सहित 16 देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है।

छले कुछ हफ्तों में सउदी अरब में कोरोना के दैनिक मामलों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। इसी के मद्देनजर सउदी अरब ने अपने नागरिकों के भारत सहित 16 देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है।

वहीं जिन 16 देशों पर सउदी अरब ने प्रतिबंध लगाया है, उनमें भारत के अलावा लेबनान, सीरिया, तुर्की, ईरान, अफगानिस्तान, यमन, सोमालिया, इथियोपिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, लीबिया, इंडोनेशिया, वियतनाम, आर्मेनिया, बेलारूस और वेनेज़ुएला शामिल हैं।

इसके अलावा, सऊदी अरब में स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने देश की जनता को जानकारी दी कि देश में अभी शून्य मंकीपॉक्स के मामले हैं। सउदी अरब के उप स्वास्थ्य मंत्री अब्दुल्ला असिरी ने कहा है कि देश में किसी भी संदिग्ध कोरोना के मामलों की निगरानी और खोज करने की क्षमता है और यदि कोई नया मामला सामने आता है तो संक्रमण से लड़ने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि अब तक, मनुष्यों के बीच कोरोना के मामले बहुत सीमित हैं, और इसलिए इससे होने वाले किसी भी प्रकोप की संभावना बहुत कम है। यहां तक कि उन देशों में भी जहां मामलों का पता चला है वहां भी मामले सीमित हैं।

इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 11 देशों में मंकीपॉक्स के 80 मामलों की पुष्टि की है और कहा है कि वे प्रकोप की सीमा और इसके कारण को बेहतर ढंग से समझने के लिए काम कर रहे हैं।

शुक्रवार को जारी एक बयान में, डब्ल्यूएचओ ने कहा कि वायरस कई देशों में कुछ जानवरों की आबादी में स्थानिक है, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों में कभी-कभार इसका प्रकोप होता है।


Next Story