विश्व
सत्य नडेला ने शेयर की 'कृषि पर एआई पोस्ट', एलन मस्क ने दी प्रतिक्रिया
jantaserishta.com
24 Feb 2025 2:49 PM IST

x
नई दिल्ली: माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने सोमवार को कहा कि कृषि पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का प्रभाव ‘अभूतपूर्व’ है। माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्य नडेला ने अपने एक्स हैंडल से महाराष्ट्र के बारामती में एक छोटे से खेत की उपज बढ़ाने के लिए एआई के इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी। सत्य नडेला के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट इस वीडियो को टेक अरबपति एलन मस्क ने अपने एक्स हैंडल से दोबारा शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करवाई है।
एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए सत्य नडेला ने एआई के सकारात्मक प्रभाव के बारे में बात की। नडेला ने महाराष्ट्र में छोटे खेतों की पैदावर बढ़ाने में एआई की भूमिका को उजागर किया। वीडियो में नडेला कहते हैं, "एक उदाहरण जो मैं उजागर करना चाहता था, वह बारामती को-ऑप का हिस्सा रहे छोटे किसानों में से एक था, जहां आप इस पावरफुल टेक्नोलॉजी को अपना सकते हैं और इसका प्रभाव भी डाल सकते हैं। एक छोटे जमीन मालिक अपनी जमीन की उपज में सुधार करने में सक्षम है और रसायनों में कमी, पानी के उपयोग में सुधार और आखिर में उपज के संदर्भ में उन्होंने जो संख्याएं साझा की, वे अभूतपूर्व थीं।"
वे वीडियो में बताते नजर आते हैं कि ड्रोन और उपग्रहों से प्राप्त भू-स्थानिक डेटा का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे किसानों को उनकी अपनी भाषा में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि हम सेंसर फ्यूजन के बारे में वर्षों से बात करते आ रहे हैं। यह ड्रोन, सैटेलाइट, मिट्टी से भू स्थानिक डेटा का इस्तेमाल करता है। सब रियल टाइम में एक साथ कनेक्टेड हैं। इसके बाद इस पर एआई अप्लाई करते हैं और फिर इसे एक किसान के लिए ज्ञान में बदल दिया जाता है, जो अपनी स्थानीय भाषा में सवाल पूछ रहा होता है। यह सब कुछ देखना अभूतपूर्व है। इस वीडियो को नडेला ने कैप्शन देते हुए लिखा है, "एआई के कृषि पर सकारात्मक प्रभाव का एक बेहतरीन उदाहरण।" इस 56 सेकेंड के वीडियो पोस्ट को मस्क ने अपने एक्स हैंडल से दोबारा शेयर कर कैप्शन दिया है, "आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सब कुछ सुधार देगा।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





