विश्व

Satya Mohan Joshi का निधन, देहदान कर चुके हैं 103 साल के इतिहासकार और शताब्दी पुरुष

Rounak Dey
16 Oct 2022 5:05 AM GMT
Satya Mohan Joshi का निधन, देहदान कर चुके हैं 103 साल के इतिहासकार और शताब्दी पुरुष
x

Satya Mohan Joshi Nepal Yuga Purush के नाम से भी लोकप्रिय रहे हैं। शताब्दी पुरुष और इतिहासकार सत्य मोहन जोशी का 103 वर्ष की आयु में निधन हो गया।संस्कृति विशेषज्ञ और इतिहासकार सत्य मोहन जोशी का निधन हो गया। सांस्कृतिक इतिहासकार सत्य मोहन जोशी 103 वर्ष के थे। काठमांडूपोस्ट डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक सत्य मोहन जोशी नेपाल के सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले साहित्यकार थे।

प्रोस्टेट और हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित केआईएसटी मेडिकल कॉलेज एंड टीचिंग हॉस्पिटल के निदेशक सूरज बजराचार्य के मुताबिक, जोशी का रविवार सुबह 7:09 बजे निधन हुआ। खबर के मुताबिक विगत Satya Mohan Joshi का विगत 23 सितंबर से प्रोस्टेट और हृदय संबंधी बीमारियों का इलाज चल रहा था। 10 अक्टूबर को उनकी स्थिति में सुधार नहीं होने पर जोशी को गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में स्थानांतरित किया गया था। Nepal Yuga Purush ने दान किया शरीर शताब्दी पुरुष जोशी के बेटे अनु राज जोशी अस्पताल में उनकी देखभाल कर रहे थे। उन्होंने बताया, जोशी अपना शरीर दान कर चुके हैं, लेकिन परिवार ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि उनके शरीर का क्या करना है।

Next Story