विश्व

Samsung ने किया Galaxy Watch 4 सीरीज की दो स्मार्टवॉच लॉन्च, जानिए कीमत

Rani Sahu
11 Aug 2021 5:12 PM GMT
Samsung ने किया Galaxy Watch 4 सीरीज की दो स्मार्टवॉच लॉन्च, जानिए कीमत
x
Samsung ने Galaxy Watch 4 सीरीज की दो स्मार्टवॉच Galaxy Watch 4 और Galaxy Watch 4 Classic को लॉन्च कर दिया है

Samsung ने Galaxy Watch 4 सीरीज की दो स्मार्टवॉच Galaxy Watch 4 और Galaxy Watch 4 Classic को लॉन्च कर दिया है। यह Samsung की पहली स्मार्टवॉच हैं, जो नये Wear OS ऑपरेटिंग सिस्टम सपोर्ट के साथ आएगी। Galaxy Watch 4 और Galaxy Watch 4 Classic को Samsung के लेटेस्ट One UI Watch custom skin के साथ पेश किया गया है। Galaxy Watch 4 Classic को पुराने डिजाइन के साथ रोटेटिंग बेजेल्स के साथ पेश किया गया है। vanilla Galaxy Watch 4 स्मार्टवॉच में एक रेगयुलर बेजेल डिजाइन के साथ पेश किया है।

कीमत
Samsung Galaxy Watch 4 स्मार्टवॉच की शुरुआती कीमत 249.99 डॉलर (करीब 18,600 रुपये) है। इसे ब्लूटूथ ओनली वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया था। वही LTE मॉडल की शुरुआती कीमत 299.99 डॉलर (करीब 22,300 रुपये) है। जबकि Samsung Galaxy Watch 4 Classic का ब्लूटूथ ओनली वेरिएंट 349.99 डॉलर (करीब 26,000 रुपये) में आएगा। वही LTE मॉडल की कीमत 399.99 डॉलर (करीब 29,700 रुपये) है।
स्पेसिफिकेशन्स
Galaxy Watch 4 एक एल्यूमिनियम बिल्ड सपोर्ट के साथ आएगा। स्मार्टवॉच दो वर्जन 40mm और 44mm में आएगी। Galaxy Watch 4 Classic स्टेनलेट स्टील बॉडी 42mm और 46mm साइज में आएगी। Samsung Galaxy Watch 4 40mm स्मार्टवॉच ब्लैक, पिंक गोल्ड और सिल्वर कलर ऑप्शन में आएगी। Samsung Galaxy Watch 4 44mm स्क्रीन स्मार्टवॉच ब्लैक, ग्रीन और सिल्वर कलर ऑप्शन में आएगी। Samsung Galaxy Watch 4 Classic स्मार्टवॉच ब्लैक और सिल्वर शेड्स में आएगी।


Next Story