विश्व
सैम ऑल्टमैन ने 7 साल पहले की थी टेस्ला कार बुक, लंबे समय से कर रहे हैं रिफंड का इंतजार
jantaserishta.com
31 Oct 2025 5:00 PM IST

x
नई दिल्ली: ओपनएआई के फाउंडर और सीईओ सैम ऑल्टमैन ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने कई वर्षों पहले टेस्ला कार बुक की थी, लेकिन यह कार उन्हें कभी मिली ही नहीं। इस कार के लिए उन्हें काफी इंतजार करना पड़ा और वे अब रिफंड के इंतजार में हैं।
ऑल्टमैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, "मैं टेस्ला कार के लिए काफी उत्साहित था। मैं देरी भी समझता हूं। लेकिन 7.5 वर्षों का यह इंतजार मेरे लिए काफी लंबा रहा।" ऑल्टमैन ने 11 जुलाई 2018 का एक स्क्रीनशॉट शेयर कर जानकारी दी कि उन्होंने इस कार की बुकिंग 2018 में ही कर ली थी, जिसके लिए उन्होंने 45000 डॉलर का बुकिंग अमाउंट भी पे कर दिया था। इस पेमेंट को कंपनी की ओर से कंफर्म भी कर दिया गया था।
इसके बाद उन्होंने टेस्ला कार के लिए अपने रिजर्वेशन को कैंसल करने और भुगतान की गई राशि को वापस मांगने के लिए कंपनी को एक दूसरा मेल किया। लेकिन ईमेल बाउंस बैक हो गया। उनके द्वारा शेयर किए गए तीसरे स्क्रीनशॉट में कंपनी का ईमेल एड्रेस नॉट फाउंड शो हो रहा है।
सैम ऑल्टमैन द्वारा टेस्ला को लेकर की इस शिकायत पर फिलहाल टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की ओर से किसी तरह का जवाब नहीं आया है। यह भी साफ नहीं है कि कंपनी की ओर से उन्हें निजी तौर पर किसी तरह की प्रतिक्रिया दी गई है या नहीं।
ऑल्टमैन की ओर से अभी यह जानकारी भी नहीं दी गई है कि उन्होंने किस टेस्ला मॉडल को लेकर बुकिंग की थी। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो यह टेस्ला रोडस्टर हो सकती है। इस बीच, टेस्ला भारत में अपनी पहली कार मॉडल वाई की डिलीवरी कर चुकी है। कंपनी ने बीते महीने सितंबर में इस कार की डिलीवरी मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में की। टेस्ला की यह कार महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने खरीदी। जिसको लेकर राज्य के परिवहन मंत्री ने कहा था कि कार खरीदने का उनका फैसला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





