विश्व

सलमान रुश्दी की सेहत में सुधार, पूर्व पत्नी ने दी जानकारी

Renuka Sahu
16 Aug 2022 5:30 AM GMT
Salman Rushdies health improves, ex-wife gave information
x

फाइल फोटो 

मशहूर लेखक सलमान रुश्दी पर हुए हमले के बाद उनकी पूर्व पत्नी पद्मा लक्ष्मी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मशहूर लेखक सलमान रुश्दी (Salman Rushdie) पर हुए हमले के बाद उनकी पूर्व पत्नी पद्मा लक्ष्मी की प्रतिक्रिया सामने आई है। पद्मा लक्ष्मी ने रुश्दी के सेहत की जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को हुए हमले के बाद अब वे स्वस्थ हो रहे हैं। एक ट्वीट के जरिए पद्मा लक्ष्मी ने बताया कि शुक्रवार के बुरे सपने के बाद अब सलमान रुश्दी राहत महसूस कर रहे हैं, अब तेजी से उनके ठीक होने की उम्मीद है।

सलमान रुश्दी की पूर्व पत्नी ने किया ट्वीट
दरअसल, भारतीय अमेरिकी माडल पद्मा लक्ष्मी ने अपने पूर्व पति और भारतीय मूल के लेखक सलमान रुश्दी को छुरा घोंपने से लगी गंभीर चोटों से उबरने के लिए शुभकामनाएं दीं थी। रिपोर्ट ईऑनलाइन डॉट कॉम के अनुसार, 2004 से 2007 तक लेखक की पत्नी रह चुकी लक्ष्मी ने घटना के दो दिन बाद 14 अगस्त को ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था कि शुक्रवार की घटना के बाद इस बात की राहत है कि सलमान रुश्दी की हालत में सुधार हो रहा है। अब मैं राहत की सांस ले सकती हूं। उम्मीद है कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगे।
सलमान रुश्दी की सेहत में हुआ सुधार
बता दें कि अमेरिका में सिरफिरे युवक के हमले में घायल हुए भारतीय मूल के लेखक सलमान रुश्दी की सेहत में सुधार हुआ है। अस्पताल में उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। वहीं, अपने पिता के बारे में एक स्वास्थ्य अपडेट देते हुए जफर ने कहा कि उनके पिता राहत महसूस कर रहे हैं, कल उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया था और उन्होंने बातचीत भी की। गौरतलब है कि शुक्रवार को रुश्दी के छुरा घोंपने की खबरें सामने आने के बाद दुनिया के कई नेताओं और साहित्यकारों ने पश्चिमी इस घटना पर दुख व्यक्त किया था।
सलमान रुश्दी पर हुआ था हमला
12 अगस्त को रुश्दी पर एक कार्यक्रम के दौरान हमला हुआ था। एक व्यक्ति मंच पर पहुंचा और उनके चेहरे, गर्दन, पेट और छाती पर लगभग 12 बार वार किये थे। लेखक को अस्पताल ले जाया गया और संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया। सलमान रुश्दी के उपन्यास द सैटेनिक वर्सेस प्रकाशित होने के बाद 1989 में ईरान के तत्कालीन सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खुमैनी ने उनकी हत्या के लिए फतवा जारी किया था।
Next Story