विश्व

रूस-यूक्रेन युद्ध: सड़क पर छिड़ा युद्ध, 98 साल की ये महिला लड़ने के लिए तैयार

jantaserishta.com
19 March 2022 4:50 PM IST
रूस-यूक्रेन युद्ध: सड़क पर छिड़ा युद्ध, 98 साल की ये महिला लड़ने के लिए तैयार
x

ukraine russia war: रूस-यूक्रेन युद्ध ने यूक्रेन के प्रमुख शहरों को तबाह कर दिया है और खंडहरों में तब्दील कर दिया है। हालांकि, इस भयानक स्थिति के बीच यूक्रेन के सैनिकों की दिलेरी पूरी दुनिया में चर्चा का विषय है। आम लोग भी सेना में भर्ती होकर देश के लिए शहादत देने को तैयार हैं। इस बीच 98 साल की यूक्रेनी महिला ने रूसी सैनिकों के खिलाफ लड़ने के लिए युद्ध में भाग लेने की पेशकश की है। इस महिला ने द्वितीय विश्व युद्ध में सक्रिय रूप से भाग लिया था।

माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर यूक्रेन के गृह मंत्रालय की ओर से साझा की गई पोस्ट में ओल्हा तेवरडोखलिबोवा नाम की एक 98 वर्षीय महिला का जिक्र किया गया है। ओल्हा पुरानी योद्धा रही है। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध में सक्रिय रूप से भाग लिया था। महिला का कहना है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण का आदेश देने के बाद ओल्हा ने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए सेना में शामिल होने की पेशकश की थी। लेकिन अफसोस की बात है कि अधिक उम्र के कारण उन्हें मना कर दिया गया।
पोस्ट में लिखा है, "98 वर्ष की एक दिग्गज महिला ओल्हा तेवरडोखलिबोवा ने अपने जीवन में दूसरी बार युद्ध का सामना किया है। वह फिर से अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए तैयार थी, लेकिन सभी गुणों और अनुभव के बावजूद, उम्र के कारण उन्हें युद्ध में भाग लेने से इनकार कर दिया गया। हमें यकीन है कि वह जल्द ही कीव में एक और जीत का जश्न मनाएंगी!"

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story