विश्व

अमेरिकी प्रतिबंधों से रूस का अंतरिक्ष कार्यक्रम हुआ प्रभावित

Rounak Dey
8 Jun 2021 7:35 AM IST
अमेरिकी प्रतिबंधों से रूस का अंतरिक्ष कार्यक्रम हुआ प्रभावित
x
प्रतिबंधों के चलते उसके अंतरिक्ष क्षेत्र के विकास पर गंभीर प्रभाव पड़ा है।

रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोसकासमोस के प्रमुख दमित्री रोगोजिन ने सोमवार को सुझाव दिया कि यदि अमेरिका उसके अंतरिक्ष क्षेत्र से प्रतिबंध नहीं हटाता है तो रूस को 2025 में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से हट जाना चाहिए।

इस माह जेनेवा में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके अमेरिकी समकक्ष जो बाइडन के बीच होने वाली बैठक से पहले रूसी सांसदों को संबोधित करते हुए रोगोजिन ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते रूस को अपने कुछ उपग्रहों का प्रक्षेपण करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
रूस अपने अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए जरूरी कुछ माइक्रोचिप का आयात नहीं कर पा रहा है। रोगोजिन ने कहा, हमारे पास पर्याप्त राकेट हैं। लेकिन उनके जरिये हम अपने उपग्रहों का प्रक्षेपण नहीं कर सकते। यह पहला मौका है जब रूस के किसी वरिष्ठ अधिकारी ने माना है कि पश्चिमी प्रतिबंधों के चलते उसके अंतरिक्ष क्षेत्र के विकास पर गंभीर प्रभाव पड़ा है।

Next Story