
World वर्ल्ड: रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने अमेरिका-यूक्रेन के बीच हाल में हुए खनिज समझौते को लेकर तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस सौदे के जरिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कीव को मजबूर कर दिया है कि वह आगे में मिलने वाली अमेरिकी सैन्य मदद की कीमत अपने खनिज संसाधनों से चुकाए।
यह समझौता अमेरिका को यूक्रेन के खनिज संसाधनों में प्राथमिक पहुंच देगा और यूक्रेन के पुनर्निर्माण में निवेश सुनिश्चित करेगा। इसके अलावा, अमेरिकी प्रशासन ने कांग्रेस को सूचित किया है कि वह यूक्रेन को 50 मिलियन डॉलर से अधिक के रक्षा उत्पादों की बिक्री की योजना बना रहा है।
मेदवेदेव ने कहा कि यूक्रेन अब “अपने देश की राष्ट्रीय संपदा से सैन्य मदद की कीमत चुका रहा है।” वहीं, रूस की ओर से यह भी कहा गया है कि वह शांतिवार्ता के लिए तैयार है, जबकि कीव बिना शर्त युद्धविराम की मांग कर रहा है।





