विश्व

यूक्रेन में घुसी रूस की ग्राउंड फोर्स, युद्ध होगा तेज, 7 की मौत और 9 घायल

jantaserishta.com
24 Feb 2022 1:11 PM IST
यूक्रेन में घुसी रूस की ग्राउंड फोर्स, युद्ध होगा तेज, 7 की मौत और 9 घायल
x

Russia Ukraine war Updates: रूस-यूक्रेन सीमा पर घटनाक्रम आज बहुत तेजी से बदल रहे हैं. यूक्रेन में रूस ने सैन्य कार्रवाई की शुरुआत कर दी है. यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सों में गुरुवार सुबह धमाके भी सुनाई दिए हैं. फिलहाल अमेरिका ने रूस को चेताया है. वहीं चीन ने मामले को शांति से सुलझाने की गुजारिश की है. इधर यूक्रेन की सरकार ने अब वहां मार्शल लॉ लागू कर दिया है.

यूक्रेन में रूस के हमले की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 9 जख्मी बताए जा रहे हैं. बॉर्डर गार्ड्स ने बताया है कि रूस की ग्राउंड फोर्स भी यूक्रेन में घुस गई है.
मिसाइल अटैक के बाद यूक्रेन के मारियुपोल (Mariupol) शहर में टैंक देखे गए हैं. इसके अलावा वहां एयरपोर्ट के पास मौजूद सेना की जगह पर धुआं निकलता देखा गया है. दूसरे शहरों में एयरपोर्ट पर भी हमले हुए हैं.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story