विश्व

युद्धविराम के लिए रूस की शर्त, US और यूरोप से यूक्रेन को हथियार आपूर्ति पर रोक जरूरी

Riyaz Ansari
11 May 2025 11:58 PM IST
युद्धविराम के लिए रूस की शर्त, US और यूरोप से यूक्रेन को हथियार आपूर्ति पर रोक जरूरी
x

World वर्ल्ड: रूस ने स्पष्ट किया है कि यदि यूक्रेन के साथ किसी संभावित युद्धविराम पर विचार किया जाता है, तो अमेरिका और यूरोपीय देशों द्वारा यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति तत्काल रोकी जानी चाहिए। क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने एक साक्षात्कार में कहा कि हथियारों की निरंतर आपूर्ति यूक्रेन को रणनीतिक बढ़त देगी और यह रूस के लिए अस्वीकार्य है।

पेस्कोव के अनुसार, युद्धविराम के दौरान यूक्रेन न केवल नए सैनिकों को प्रशिक्षित करेगा बल्कि मौजूदा सैनिकों को विश्राम भी देगा, जिससे उसकी सैन्य स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने जोर दिया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में सैन्य कार्रवाई जारी रखना आवश्यक हो गया है।


Next Story
null