रूस का सबसे बड़ा हमला: मलबे में बदला शहर, भूख से मरने की कगार पर हजारों लोग

कीव: युद्ध के बीच घिरे यूक्रेन में बमबारी से बचने के लिए सैकड़ों लोग शहरों में छिपे हुए हैं। रूसी सेनाओं का जैसे-जैसे शहर में कब्जा बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे इनकी ज्यादती की खबरें भी बढ़ रही हैं। मारियुपोल पुलिस अधिकारी माइकल वर्शनिन ने कहा कि शहर में बच्चे, बुजुर्ग मर रहे हैं। शहर नष्ट हो गया है और इसे पृथ्वी के नक्शे से मिटा दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, डोनेट्स्क सैन्य-नागरिक प्रशासन के प्रमुख पाव्लो क्यारिलेंको ने कहा कि हजारों मारियुपोल निवासी कब्जे वाले मानहुशी और मेलेकिन में भूख से मर रहे हैं। रूसी सेनाओं ने उन्हें भोजन, पानी और सुरक्षित मार्ग मुहैया करने से इनकार कर दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





