विश्व

विश्व युद्ध को लेकर रूस का बड़ा बयान आया

jantaserishta.com
28 Jun 2022 1:30 PM IST
विश्व युद्ध को लेकर रूस का बड़ा बयान आया
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: रूस और पश्चिमी देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। क्रीमिया को लेकर रूस ने पश्चिमी देशों को चेतावनी दी है। रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने कहा है कि क्रीमिया प्रायद्वीप पर कोई भी अतिक्रमण रूस के खिलाफ की घोषणा होगी जो कि विश्व युद्ध 3 का कारण बन सकता है।

मेदवेदेव ने कहा है कि हमारे लिए क्रीमिया रूस का हिस्सा है और यह हमेशा के लिए है। क्रीमिया पर अतिक्रमण करने की कोई भी कोशिश रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा है। उन्होंने आगे कहा कि अगर नाटो गठबंधन द्वारा क्रीमिया पर किसी तरह के अतिक्रमण की कोशिश होती है तो यह तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत होगी।
मेदवेदेव मौजूदा वक्त में रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा है कि अगर फिनलैंड और स्वीडन जैसे देश नाटो में शामिल हो जाते हैं तो रूस अपनी सीमाओं को और मजबूत करेगा और जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार होगा और इसके तहत इस्कंदर हाइपरसोनिक मिसाइलों को हम अपनी सीमा पर स्थापित कर सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story