यूक्रेन पर रूस का हमला विश्व के लिए अहम मोड़, जानें प्रधानमंत्री ने क्यों कहा ऐसा?

कीव: ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि रूस का यूक्रेन पर आक्रमण ''विश्व के लिए अहम मोड़' है. उन्होंने तर्क दिया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की जीत से 'भयभीत करने वाले एक नए युग' की शुरुआत होगी. कंजरवेटिव पार्टी के सम्मेलन में शनिवार को जॉनसन ने दावा किया कि पुतिन 'भयभीत' थे, क्योंकि स्वतंत्र यूक्रेन का उदाहरण लोकतंत्र समर्थक आंदोलन को हवा दे सकता था. उन्होंने कहा, ''विजेता पुतिन यूक्रेन में ही नहीं रुकेंगे और यूक्रेन की आजादी खत्म होने का अभिप्राय जॉर्जिया और उसके बाद मोल्दोवा की अजादी की किसी भी उम्मीद का खत्म होना, इसका अभिप्राय पूरे पूर्वी यूरोप में बाल्टिक से काला सागर तक भयभीत करने के नए युग की शुरुआत होगा.''
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





