विश्व

यूक्रेन पर रूस के हमले का काउंटडाउन शुरू? लड़ाकू विमान तैनात, 48 घंटों में बढ़ा फौज का जमावड़ा

jantaserishta.com
15 Feb 2022 1:34 PM IST
यूक्रेन पर रूस के हमले का काउंटडाउन शुरू? लड़ाकू विमान तैनात, 48 घंटों में बढ़ा फौज का जमावड़ा
x

AP

देखें नई सैटेलाइट तस्वीरें।

नई दिल्ली: अमेरिकी कंपनी द्वारा उपग्रह से ली गई ताजा तस्वीरों से पता चला है कि रूस-यूक्रेन जंग की तैयारी पूरी हो गई है। बीते 48 घंटों में रूस ने बेलारूस, क्रीमिया व अपनी पश्चिमी सीमा पर बड़े पैमाने पर लड़ाकू विमान तैनात कर दिए हैं।

जंग टालने के इरादे से अमेरिका रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के साथ लगातार संपर्क में है। राष्ट्रपति बाइडन खुद पुतिन से लंबी चर्चा कर चुके हैं। बाइडन प्रशासन की मानें तो यदि पुतिन का रुख सकारात्मक रहा तो इस सप्ताहांत तक राजनयिक प्रयासों की कामयाबी की खबर मिल सकती है। बहरहाल अभी तो हालात चिंताजनक हैं। यूक्रेन सीमा पर भारी रूसी सैन्य जमावड़े से इस बात की आशंका भी गहराती जा रही है कि रूस किसी भी वक्त हमला बोल सकता है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने तो स्वयं 16 फरवरी को रूस द्वारा हमले की आशंका प्रकट की है।
मेक्सार टेक्नालॉजी ने 48 घंटे पहले की सैटेलाइट तस्वीरें साझा की हैं। इनसे संकेत मिल रहा है कि रूस ने अपने लड़ाकू विमान को चाक-चौबंद कर लिया है। ये तस्वीरें बीते 48 घंटे में ली गई हैं। इनमें बेलारूस, क्रीमिया व पश्चिमी रूस में सेना की व्यूह रचना साफ नजर आ रही है। तस्वीरों में सैनिकों की कई और बटालियनों, हेलीकॉप्टरों व बमवर्षक विमानों को साफ देखा जा सकता है। इन्हें अग्रिम मोर्चों पर तैनात किया गया है।
जिन इलाकों में रूस ने अपनी सैन्य तैनाती बढ़ाई है, वे ज्यादातर यूक्रेन के उत्तर और उत्तर-पूर्व में स्थित हैं। इसमें यूक्रेन के दक्षिणपूर्व और क्रीमिया में एक बड़ा एयरबेस भी शामिल है। इस पर 2014 में रूस ने कब्जा कर लिया था।










jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story