विश्व

न्यूक्लियर पावर प्लांट पर रूस का हमला, बाइडेन ने की ये अपील

jantaserishta.com
4 March 2022 9:25 AM IST
न्यूक्लियर पावर प्लांट पर रूस का हमला, बाइडेन ने की ये अपील
x

नई दिल्ली: यूक्रेन को न्यूक्लियर प्लांट पर रूसी मिसाइल से हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने अपने यूक्रेनी समकक्ष वोलोदिमिर जेलेंस्की से फोन पर बात की. दोनों नेताओं के बीच सैन्य, आर्थिक और मानवीय सहायता पर भी बात हुई है. न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार, जो बाइडेन ने रूस से यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर आपातकालीन राहत पहुंचाने वालों को अनुमति देने का आग्रह किया है.

कीव में एक भारतीय छात्र को लगी गोली
केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वीके सिंह (VK Singh) ने पोलैंड में बताया कि आज खबर मिली कि कीव से आ रहे एक छात्र को गोली लग गई और उसे बीच रास्ते से ही वापस कीव ले जाया गया. हम कम से कम नुकसान में ज्यादा से ज्यादा बच्चों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं.
जापोरीझझया परमाणु ऊर्जा संयंत्र में आग का वीडियो
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) के कार्यालय के प्रमुख के सलाहकार ने 'जापोरीझझया एनपीपी (Zaporizhzhia Nuclear Power Plant)' में लगी आग का एक वीडियो ट्वीट किया है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story