विश्व

रूस की सेना ने यूक्रेन को बना डाला खंडहर, हो रहे धमाके पर धमाके

jantaserishta.com
9 March 2022 9:50 AM IST
रूस की सेना ने यूक्रेन को बना डाला खंडहर, हो रहे धमाके पर धमाके
x

Russia Ukraine Conflict: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध आज 14वें दिन में प्रवेश कर चुका है. युद्ध को 300 घंटे से ज्यादा हो गए हैं. रूस को रोकने के लिए दुनियाभर के देश तमाम तरह के प्रतिबंध लगा रहे हैं, लेकिन रूस पर इसका असर पड़ता नहीं दिख रहा है. वह लगातार यूक्रेन के शहरों में बम और मिसाइल से हमले कर रहा है. खारकीव के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव भी खंडहर में बदलती जा रही है. अन्य शहरों का भी यही हाल होता जा रहा है. अधिकतर इमारतें बर्बाद हो चुकी हैं.

कीव यूक्रेन की राजधानी है. 23 फरवरी तक यह शहर अपने विकास और सुंदरता के लिए मशहूर था, लेकिन रूसी सैनिकों के हमले, लगातार होती बमबारी से यहां की पूरी तस्वीर ही बदलती जा रही है. शहर की कई अच्छी और महत्वपूर्ण इमारतें क्षतिग्रस्त होकर खंडहर बन गई हैं. हजारों घर गिर चुके हैं. फ्लाईओवर से लेकर महत्वपूर्ण सड़कें टूटी पड़ी हैं. लोग घर छोड़कर भाग रहे हैं. शहर से लाखों लोग पलायन कर चुके हैं.
कीव के अलावा यूक्रेन के कुछ और शहरों को रूसी सैनिक पहले ही खंडहर बना चुके हैं. जिन शहरों में सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है, उनमें खारकीव, बुका और इरपिन शामिल हैं. यहां कई कई इमारतें पूरी तह से खंडहर हो चुकी हैं. अधिकतर लोग यहां से जा चुके हैं, जो बच् हैं वो भी खौफ में हैं. खारकीव के फ्रीडम स्क्वायर को देखकर ही बर्बादी का अंदाजा लग जाता है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story