विश्व

शार्क के हमले में पर्यटक की मौत

jantaserishta.com
9 Jun 2023 11:31 AM IST
शार्क के हमले में पर्यटक की मौत
x

DEMO PIC 

काहिरा (आईएएनएस)| मिस्र के रेड सी रिसॉर्ट शहर हर्गहाडा में शार्क के हमले में एक रूसी पर्यटक की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हर्गहाडा में रूस के महावाणिज्य दूतावास ने गुरुवार को शार्क के हमले के चलते 24 वर्षीय रूसी की मौत की पुष्टि की।
वाणिज्य दूतावास ने अपने फेसबुक पेज पर हर्गहाडा में रूसी नागरिकों को सतर्क रहने और तैराकी और गोताखोरी प्रतिबंध के मामले में मिस्र के अधिकारियों के निर्देशों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी। मिस्र के पर्यावरण मंत्रालय ने जांच और सर्वे करने के लिए शुक्रवार से दो दिनों के लिए अल-गौना रिसॉर्ट और सोमा बे के बीच लाल सागर में तैराकी, स्नॉर्कलिंग और अन्य वाटर स्पोर्ट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है।
मिस्र की एक टीम ने हमले के पीछे टाइगर शार्क की पहचान की है। पर्यावरण मंत्री यासमीन फौद ने कहा, शार्क को पकड़ लिया गया है और लैब में जांच के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने छुट्टी मनाने वालों से लाल सागर के लिए दिए गए निर्देशों और नियमों का पालन करने का आह्वान किया। एक सूत्र ने सिन्हुआ को बताया कि मृतक जिस होटल में ठहरा था, वहां के लाइफगार्डस को उसके शरीर का एक हिस्सा मिला है।
सूत्र ने कहा कि शार्क के हमले में दो अन्य पर्यटक भी घायल हो गए। मिस्र में लाल सागर के रिसॉर्ट्स में शार्क के हमले कम ही होते हैं, लेकिन अधिकारियों ने पिछले साल दो पर्यटकों के मारे जाने के बाद तट के एक हिस्से को बंद कर दिया था। मिस्र के लाल सागर रिसॉर्ट्स, विशेष रूप से हर्गहाडा, रूसी पर्यटकों के लिए लोकप्रिय स्थान हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story