विश्व

रूसी, सीरियाई, तुर्की के रक्षा मंत्रियों ने सीरियाई संकट पर की चर्चा

jantaserishta.com
29 Dec 2022 9:32 AM IST
रूसी, सीरियाई, तुर्की के रक्षा मंत्रियों ने सीरियाई संकट पर की चर्चा
x
मॉस्को (आईएएनएस)| रूस, सीरिया और तुर्की के रक्षा मंत्रियों ने मॉस्को में वार्ता के दौरान सीरिया के हालात पर चर्चा की। बयान में बुधवार को कहा गया कि रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु, सीरिया के रक्षा मंत्री अली महमूद अब्बास और तुर्की के रक्षा मंत्री हुलुसी अकार ने सीरिया संकट के समाधान, शरणार्थियों के मुद्दे और सीरिया में चरमपंथी समूहों से निपटने के सामूहिक प्रयासों पर चर्चा की।
शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के हवाले से बयान में कहा गया है कि सभी पक्षों ने सीरिया और पूरे क्षेत्र में स्थिति को और स्थिर करने के लिए इस प्रारूप में बातचीत जारी रखने के महत्व पर ध्यान दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story