विश्व

सूमी में कहर बरपा रहे हैं रूसी सैनिक

jantaserishta.com
5 March 2022 10:50 AM IST
सूमी में कहर बरपा रहे हैं रूसी सैनिक
x

नई दिल्ली: यूक्रेन के शहरों में रूसी सैनिक तबाही मचा रहे हैं. कीव, खारकीव, ओडेसा के साथ ही सूमी में भी रूसी सेना हमले कर रही है. बता दें कि यहां गोलीबारी जारी है. ऐसे में वहां के लोगों से कहा गया है कि जितना जल्दी हो सके, वह सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जाएं.

कीव और चेर्निहाइव में बज रहे एयर रेड साइरन
यूक्रेन में रूसी हमले जारी है. बता दें कि शनिवार की सुबह से ही कीव और चेर्निहाइव में एय़र रेड साइरन बज रहे हैं. इसके साथ ही स्थानीय लोगों को जल्द से जल्द मेट्रो शेल्टर में पनाह लेने की हिदायत दी है.
9-10 मार्च को पोलैंड-रोमानिया जाएंगी अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस
यूक्रेन के बढ़ते संकट के बीच अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस अगले सप्ताह पोलैंड और रोमानिया जाएंगी. वह इन देशों में अपने यूरोपीय सहयोगियों को रूसी आक्रमण के खिलाफ एकजुट करेंगी. कमला हैरिस की प्रेस सचिव सबरीना सिंह ने कहा कि उनकी यात्रा नाटो गठबंधन की ताकत और एकता को प्रदर्शित करेगी और रूसी आक्रमण के सामने नाटो के पूर्वी हिस्से के सहयोगियों के लिए अमेरिकी समर्थन का प्रदर्शन करेगी. जानकारी के मुताबिक वह 9-11 मार्च को वारसॉ, पोलैंड और बुखारेस्ट, रोमानिया की यात्रा पर जाएंगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story