विश्व

अमेरिकी अंतरिक्षयान में रूस की यात्री, फ्लोरिडा से रवाना हुआ स्पेसएक्स

Subhi
6 Oct 2022 12:45 AM GMT
अमेरिकी अंतरिक्षयान में रूस की यात्री, फ्लोरिडा से रवाना हुआ स्पेसएक्स
x
एलन मस्क की रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स ने तीन अंतरिक्ष यात्रियों और एक रूसी कॉस्मोनॉट वाला स्पेसक्राफ्ट फ्लोरिडा से लॉन्च कर दिया है। इस मिशन में एक जापानी, दो अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ही एक रूसी कॉस्मोनॉट भी है। यूक्रेन युद्ध के चलते इन दिनों अमेरिका और रूस के बीच तनाव चरम पर है

एलन मस्क की रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स ने तीन अंतरिक्ष यात्रियों और एक रूसी कॉस्मोनॉट वाला स्पेसक्राफ्ट फ्लोरिडा से लॉन्च कर दिया है। इस मिशन में एक जापानी, दो अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ही एक रूसी कॉस्मोनॉट भी है। यूक्रेन युद्ध के चलते इन दिनों अमेरिका और रूस के बीच तनाव चरम पर है बावजूद इसके रूस की अना किकीना को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में भेजा गया है। इस मिशन में वही केवल महिला अंतरिक्षयात्री हैं।

किकीन रूस की पांचवीं ऐसी महिला हैं जो कि अंतरिक्ष में जा रही हैं। सोवियत यूनियन ने पहली बार वैलेंतीना तेरेश्कोवा को 1963 में भेजा था। इसके 20 साल बाद अमेरिका ने पहली महिला को अंतरिक्ष के लिए रवाना किया था। तब से अब तक अमेरिका दर्जनों महिलाओं को ऐसे मिशन पर भेज चुका है।

इस क्रू-5 उड़ान में अमेरिका के निकोल मान और जोश कसाडा जा रहे हैं। किकीना फ्लाइट इंजिनियर हैं। बता दें कि अमेरिका के स्पेसक्राफ्ट में रूस की किकीना इसलिए जा रही हैं क्योंकि यह समझौता काफी पहले ही हो गया थआ। जब रूस ने सोयुज कैप्सूल अंतरिक्ष में भेजा था तब रोस्कोसस्मोस के प्रमुख दिमित्री रोगोजिन के कार्यकाल में ही कैप्सूल में एक सीट के बदले एक सीट देने का वादा किया गया था।

फाल्कन 9 नाम के रॉकेट से इस स्पेसक्राफ्ट को भेजा गया है। यह रॉकेट करीब 23 मंजिल की है। रोस्कोसस्मोस के प्रमुख क्रिकालेव ने कहा कि 2024 तक अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में दोनों का सहयोग चलता रहेगा और अगर रूस चाहे तो इसे आगे भी बढ़ा सकता है। नासा चाहता है कि 230 तक दोनों देशों का इस मामले में सहयोग बना रहे।


Next Story