विश्व

रूसी मॉडल की सूटकेस में मिली लाश, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कभी बताया था मनोरोगी

jantaserishta.com
17 March 2022 2:04 PM IST
रूसी मॉडल की सूटकेस में मिली लाश, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कभी बताया था मनोरोगी
x

नई दिल्ली: रूसी मॉडल ग्रेटा वेडलर (Russian Model Gretta Vedler) की लाश एक सूटकेस से बरामद हुई है. 23 साल की ग्रेटा करीब साल भर से लापता थीं, लेकिन उनका सोशल मीडिया अकाउंट चल रहा था. ग्रेटा पहली बार सुर्खियों में तब आई थीं, जब उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को साइकोपैथ (मनोरोगी) कह डाला था.

फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, मॉडल ग्रेटा वेडलर की हत्या उनके एक्स-ब्वॉयफ्रेंड दिमित्री कोरोविन (Dimitry Korovin) ने की थी. कोरोविन ने ग्रेटा को गला घोंटकर मारा और फिर शव को सूटकेस में भरकर कार की डिक्की में डाल दिया. अब कोरोविन ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए बताया है कि वो ग्रेटा वेडलर को 300 मील दूर ड्राइव करके रूस के लिपेट्स्क में ले गया था, जहां उसने ग्रेटा के शव को सूटकेस में डालकर गाड़ी की डिक्की में लावारिस छोड़ दिया.
बताया गया कि दिमित्री कोरोविन ने ग्रेटा को पैसों के विवाद में मारा था. माना जा रहा है कि इस हत्या और ग्रेटा की राजनैतिक बयानबाजी का कोई लेना-देना नहीं है. कोरोविन ने जांच अधिकारियों को बताया कि वह तीन रातों तक एक होटल के कमरे में ग्रेटा के शव के साथ सोया था.
ग्रेटा की मौत के बाद कोरोविन उसका सोशल मीडिया पेज अपडेट करता था, ताकि किसी को उसके मरने या फिर गायब होने का शक नहीं हो. फिलहाल ग्रेटा के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड कोरोविन ने हत्या की बात कुबूल कर ली है. उसकी निशानदेही पर ग्रेटा की लाश भी बरामद हो गई.
गौरतलब है कि यूक्रेन के साथ जारी जंग (Russia Ukraine War) के बीच रूसी मॉडल ग्रेटा की लाश (Russian Model) मिलने से कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं. दरअसल, रूसी मॉडल ने एक साल पहले राष्ट्रपति पुतिन की खुलेआम आलोचना की थी, जिसके बाद से ही वह लापता थी. हालांकि, अब उसकी लाश मिल गई है और हत्यारे ने भी अपना जुर्म कुबूल कर लिया है. हत्यारा मॉडल ग्रेटा का एक्स बॉयफ्रेंड है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story