विश्व
रूसी मिसाइलों ने दो दिनों में यूक्रेन के 30% ऊर्जा संयंत्रों को बनाया निशाना, ब्लैकआउट के संकट से जूझ रहा देश
Rounak Dey
12 Oct 2022 1:49 PM IST

x
कीव। रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध अब और भी खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। सोमवार को रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर क्रूज मिसाइलों से हमला किया। इन रूसी मिसाइलों में यूक्रेन के कई आम नागरिकों की जान गई। सैकड़ों की संख्या में लोग घायल हुए हैं। वहीं, रूस ने सोमवार और मंगलवार को अपने मिसाइल हमलों में यूक्रेन के लगभग 30 प्रतिशत ऊर्जा संयंत्रों को प्रभावित किया है। यह बात यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री हरमन हलुशेंको ने एक साक्षात्कार में सीएनएन को बताया है।
Next Story





