विश्व

यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी बॉर्डर पोस्ट पर गिरी रूसी मिसाइल, सामने आई तस्वीरें

jantaserishta.com
25 Feb 2022 9:35 AM IST
यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी बॉर्डर पोस्ट पर गिरी रूसी मिसाइल, सामने आई तस्वीरें
x

नई दिल्ली: यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी बॉर्डर पोस्ट पर रूसी मिसाइल आकर गिरी है. इसमें वहां मौजूद सैनिकों को नुकसान पहुंचाया है. यूक्रेन के गृह मंत्री Anton Gerashchenko ने बताया है कि कीव में सुबह से कुल छह धमाके हो चुके हैं. उनके मुताबिक, ये धमाके क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से किए गए. आगे कहा गया है कि कार्रवाई करते हुए रूस का एक विमान भी गिराया गया है.



रूस के हमले के बाद यूक्रेन में तबाही मची हुई है. यूक्रेन की राजधानी कीव को रूस घेरने की प्लानिंग बना चुका है. दूसरी तरफ यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की बेबस नजर आ रहे हैं और यूएस के राष्ट्रपति बाइडेन ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं. इसपर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस से लड़ाई में उनको अकेले छोड़ दिया गया है. उन्होंने दावा किया है कि रूसी हमले में यूक्रेन के 137 लोगों की मौत हो गई वहीं 316 जख्मी हैं. यूक्रेन रूस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए सेना को एकजुट भी कर रहा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story