विश्व

S 400 एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम के इस्तेमाल की तैयारी में रूस की सेना

jantaserishta.com
3 March 2022 12:43 PM IST
S 400 एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम के इस्तेमाल की तैयारी में रूस की सेना
x

नई दिल्ली: खारकीव में रक्षा विभाग के मुख्यालय पर रूस ने क्रूज मिसाइल से हमला किया है. वहीं, युद्ध को लेकर मीडिया रिपोर्ट में एक और दावा किया जा रहा है. दावा ये है कि रूस S 400 एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम के इस्तेमाल की भी तैयारी कर रहा है. इसके लिए रूस में अभ्यास भी चल रहा है. S 400 वही मिसाइल सिस्टम है जो भारत ने रूस से खरीदा है.

खारकीव में भारतीय छात्रों को ट्रेन पर चढ़ने से रोका
यूक्रेन में रूसी सेना के हमलों का आज आठवां दिन है. इस बीच सबसे बड़ी खबर खारकीव से आ रही है. यहां भारतीय छात्रों को ट्रेन पर चढ़ने से रोका जा रहा है. खारकीव में लगातार हमले तेज हो गए हैं और अभी भी करीब 200 छात्र यहां फंसे हुए हैं. यहां हालात कितने बिगड़ गए हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सड़कों पर खतरे का सायरन बज रहा है.
खेरसॉन पर रूस की सेना का पूरी तरह कब्जा
युद्ध के आठवें दिन रूस का हमला और तेज हो गया है. यूक्रेन ने भी मान लिया है कि खेरसॉन पर रूस की सेना का पूरी तरह कब्जा हो गया है. फिलहाल खेरसॉन और खारकीव में लगातार धमाके हो रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story