विश्व

रूस के विदेश मंत्री की चेतावनी: तीसरे विश्व युद्ध का खतरा टला नहीं

jantaserishta.com
26 April 2022 8:56 AM IST
रूस के विदेश मंत्री की चेतावनी: तीसरे विश्व युद्ध का खतरा टला नहीं
x

मास्को: यूक्रेन पर रूसी अटैक के बीच एक बार फिर से रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने तीसरे विश्वयुद्ध की चेतावनी दी है। लावरोव ने सोमवार को कहा कि यूक्रेन के साथ शांति वार्ता जारी रहेगी, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि तीसरे विश्व युद्ध का खतरा "वास्तविक" है। रूसी विदेश मंत्री ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी देश यूक्रेन को जो हथियार भेज रहे हैं, वह रूस के सैन्य ठिकानों को निशाना बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह तीसरे विश्व युद्ध का असल खतरा बन सकते हैं।

रूसी समाचार एजेंसियों से बात करते हुए, उन्होंने शांति वार्ता को लेकर यूक्रेन के रुख की आलोचना की। उन्होंने कहा, "गुडविल (अच्छी इच्छा) की अपनी सीमाएं होती हैं। लेकिन अगर यह पारस्परिक नहीं है, तो यह बातचीत की प्रक्रिया में मदद नहीं करता है। खैर, हम (यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर) जेलेंस्की द्वारा सौंपी गई टीम के साथ बातचीत में लगे हैं, और ये संपर्क जारी रहेंगे।"
लावरोव ने पूर्व एक्टर जेलेंस्की पर बातचीत के लिए "नाटक" करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "वह एक अच्छे एक्टर हैं।" रूसी मंत्री ने आगे कहा, "अगर आप ध्यान से देखें और ध्यान से पढ़ें कि वह क्या कहते हैं, तो आप एक हजार विरोधाभास पाएंगे।"
मौजूदा तनावों को देखते हुए, लावरोव ने कहा कि तीसरे विश्व युद्ध का खतरा "वास्तविक" है। लावरोव ने इंटरफैक्स समाचार एजेंसी को बताया, "(तीसरे विश्वयुद्ध का) खतरा गंभीर है, यह वास्तविक है, आप इसे कम करके नहीं आंक सकते।"
लावरोव ने यूक्रेन पर आरोप लगाया कि वह शांति वार्ता के साथ खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने कहा, "अमेरिका के अधिकारियों ने यूक्रेन का दौरा किया और कहा कि यूक्रेन रूस की सेना को हरा सकता है, हम (US) यूक्रेन को रूसी सेना के खिलाफ हथियार मुहैया कराएंगे। यूक्रेन का अमेरिका के साथ संबंध शांति वार्ता का उल्लंघन है, जोकि विश्व युद्ध के खतरे को बढ़ा सकता है। यह सच हो सकता है और आप इसे हल्के में नहीं ले सकते हैं।"
यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि "समझौते पर हस्ताक्षर के साथ सब कुछ निश्चित रूप से समाप्त" हो जाएगा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story