युद्ध के बीच आज से दो दिन के भारत दौरे पर रूसी विदेश मंत्री लावरोव

नई दिल्ली: रूस (Russia) के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergey Lavrov) दो दिन की भारत यात्रा पर आज यहां पहुंचेंगे. पिछले महीने यूक्रेन (Ukraine) पर हमले के बाद रूस के किसी वरिष्ठ मंत्री की यह पहली भारत यात्रा होगी. विदेश मंत्रालय ने लावरोव की यात्रा को लेकर संक्षिप्त बयान जारी किया है. मंत्रालय ने कहा, 'रूसी संघ के विदेश मंत्री सर्गेई (Foreign Minister) लावरोव 31 मार्च-एक अप्रैल, 2022 को नई दिल्ली की आधिकारिक यात्रा करेंगे.लावरोव की इस यात्रा के उद्देश्य को लेकर माना जा रहा है कि यह छूट के साथ रूस से कच्चे तेल की भारत की खरीद पर आधारित होगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





