विश्व
दक्षिण कोरिया के तट पर मछली पकड़ने वाली रूसी नाव में लगी आग, 4 लापता
jantaserishta.com
21 April 2023 11:12 AM IST

x
DEMO PIC
सोल (आईएएनएस)| दक्षिण कोरिया के तटीय शहर उल्सान के पास 25 लोगों को ले जा रही एक रूसी नौका में शुक्रवार को आग लग गई, जिससे चार लोग लापता हो गए। तटरक्षक अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि 769 टन वजनी जहाज सोल से करीब 300 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में उल्सान के पानी में 100 टन सीफूड लेकर रूस की ओर जा रहा था, तभी आग लग गई।
योनहाप समाचार एजेंसी ने बताया कि चालक दल के सभी सदस्य रूसी थे।
संकट की सूचना मिलने के बाद, तटरक्षक बल ने बचाव जहाजों को घटनास्थल पर भेजा, लेकिन चालक दल के चार सदस्य लापता हो गए।
अन्य 21 को बचा लिया गया, जिनमें से 19 को कोई चोट नहीं आई। दो को मामूली चोटें आई हैं।
बचाव कार्यो को आगे बढ़ाने के लिए, दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि उसने आग बुझाने के लिए एक परिवहन विमान भेजा।
नौसेना के जहाजों और एक समुद्री गश्ती विमान की सहायता से, अधिकारी चार लापता लोगों की तलाश करने और आग बुझाने के प्रयास जारी रखे हुए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





