विश्व

रूसी रक्षा मंत्रालय: मास्को बलों ने यूक्रेन में पश्चिमी हथियारों के बड़े शिपमेंट को किया नष्ट

Neha Dani
21 May 2022 10:56 AM GMT
रूसी रक्षा मंत्रालय: मास्को बलों ने यूक्रेन में पश्चिमी हथियारों के बड़े शिपमेंट को किया नष्ट
x
हथियारों और सैन्य उपकरणों के एक बड़े बैच को नष्ट कर दिया।'

रूस-यूक्रेन के बीच 24 फरवरी से जंग जारी है, जिसके थमने का कोई आसार दिखाई नहीं दे रहा है।‌ तमाम कोशिशों के बावजूद दोनों देशों के बीच युद्ध प्रतिदिन और आक्रामक होता जा रहा है। वहीं इन सबके बीच, रूस के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बड़ी जानकारी दी, जिसमें कहा गया कि मास्को सुरक्षा बलों ने उत्तर पश्चिमी यूक्रेन में पश्चिमी हथियारों की एक बड़ी खेप को नष्ट कर दिया है। मंत्रालय ने सूचना दी कि इसे खत्म करने के लिए समुद्र से लान्च की गई कलिब्र क्रूज मिसाइलों का उपयोग किया गया।‌

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा
रूस के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा,'उच्च-सटीक लंबी दूरी की समुद्री-आधारित कैलिबर मिसाइलों ने संयुक्त राज्य और यूरोपीय देशों से वितरित जाइटामिर क्षेत्र में मालिन रेलवे स्टेशन के पास हथियारों और सैन्य उपकरणों के एक बड़े बैच को नष्ट कर दिया।'

Next Story