विश्व

यूक्रेन पर नहीं टला है रूसी संकट,18 फरवरी को बेलारूस के तानाशाह से मिलेंगे व्लादिमीर पुतिन

Subhi
17 Feb 2022 1:00 AM GMT
यूक्रेन पर नहीं टला है रूसी संकट,18 फरवरी को बेलारूस के तानाशाह से मिलेंगे व्लादिमीर पुतिन
x
यूक्रेन पर रूसी हमले की कम संभावनाओं के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और बेलारूस के तानाशाह अलेक्जेंडर लुकाशेंको शुक्रवार को मास्को में मिलेंगे।

यूक्रेन पर रूसी हमले की कम संभावनाओं के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और बेलारूस के तानाशाह अलेक्जेंडर लुकाशेंको शुक्रवार को मास्को में मिलेंगे। हालांकि ये बताया गया है कि दोनों शीर्ष नेताओं के बीच यूरोपीय सुरक्षा और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा होगी। लेकिन यूक्रेन से अपनी सेना को बेलारूस में शिफ्ट करने के बाद रूस के हमले की संभावनाओं से अभी भी इनकार नहीं किया जा सकता।

बुधवार को जानकारी मिली है कि आगामी 18 फरवरी को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन राजधानी मास्को में बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको से मिलेंगे। इस दौरान दोनो नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों और यूरोपीय सुरक्षा को लेकर बातचीत होगी। रणनीतिक साझेदारी और गठबंधन के रूसी-बेलारूसी संबंधों के आगे विकास के मुद्दों के साथ-साथ यूरोपीय सुरक्षा की सामयिक समस्याओं पर चर्चा करने की योजना है।

गौरतलब है कि दोनों नेताओं की मीटिंग ऐसे वक्त पर हो रही है जब यूक्रेन पर रूसी हमले का खतरा मंडरा रहा है। उधर, रूसी सेना को पुतिन ने बेलारूस की तरफ भेज दिया है। अब दोनों नेताओं की आगामी शुक्रवार को मीटिंग हो रही है। माना जा रहा है कि यूक्रेन, अमेरिका और ब्रिटेन तीनों रूस पर अभी भी भरोसा करने को तैयार नहीं हैं।


Next Story